Search

 
 
 

आदित्यपुर : धीराजगंज के लोग मंदिर निर्माण के समर्थन में पहुंचे थाना, किया प्रदर्शन

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के धीराजगंज में सरकारी जमीन खरीद मामले में जुलुमटांड की महिला सीमा देवी के विरोध में रविवार को धीराजगंज के लोग मंदिर निर्माण के समर्थन में थाना पहुंचे और प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का नेतृत्व बस्ती के अशोक सिंह और अनिल प्रसाद कर रहे थे. बस्तीवासियों का कहना है कि महिला सीमा देवी ने 2014 में जमीन खरीदी जबकि बस्तीवालों ने 2013 में ही मंदिर की नींव डाली थी. ऐसे में जमीन की चहारदीवारी के साथ 15 फीट का पीलर खड़ा हो चुका है तो बस्तीवासी कैसे मंदिर निर्माण रोक दें. बता दें कि जुलुमटांड की महिला सीमा देवी ने टीएमसी नेता उत्तम पात्रो से वर्ष 2014 में 2.60 लाख रुपए में 2 कट्ठा जमीन खरीदी थी. जो उसे महंगा पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-one-day-strike-of-adivasi-ho-samaj-yuva-mahasabha-on-august-21-at-delhis-jantar-mantar/">नोवामुंडी

: दिल्ली के जंतर मंतर पर आदिवासी हो समाज युवा महासभा का एकदिवसीय धरना 21 अगस्त को

मध्यस्थता से मामले को सुलझाएंगे थाना प्रभारी

सीमा देवी सरकारी जमीन खरीद कर बुरी फंसी हैं. पीड़ित महिला सीमा देवी ने बताया कि 2014 में उसने 2.60 लाख में टीएमसी नेता के कब्जे वाली सरकारी जमीन 2 कट्ठा खरीदी थी और सोची जब पैसे होंगे तब घर बनाएगी लेकिन पति के बीमार पड़ जाने से वह घर नहीं बना सकी. अब जमीन पर बस्ती के दबंग लोगों द्वारा मंदिर बनाने की शुरुआत कर दी गई है. पीड़ित महिला पिछले दिनों इंसाफ मांगने आदित्यपुर थाना पहुंची थी. उसने बताया कि उसके पति को लकवा मार दिया है जिसके इलाज में सारे पैसे खर्च हो रहे हैं जिससे उसके पास घर बनाने के पैसे नहीं बच पा रहे हैं. थाना प्रभारी राजन कुमार ने महिला को न्याय का भरोसा दिलाया है. अब बस्ती के लोगों के विरोध को देखते हुए थाना प्रभारी ने मध्यस्थता करते हुए मामले को सुलझाने की बात कही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही