Search

 
 
 

आदित्यपुर : चोरों के आतंक से क्षेत्र के लोग परेशान, नाबालिग चोर गिरोह सक्रिय

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : इन दिनों चोरों के आतंक से आदित्यपुर के लोग परेशान हैं. बताया जाता है कि 14-15 साल के नाबालिग चोर गिरोह इन दिनों आदित्यपुर में सक्रिय है. जब लोग ऐसे चोरों को पकड़कर पुलिस को सौंपते हैं तो पुलिस भी कार्रवाई करने से बचने के लिए चोरों से बॉड भरवाकर उसे छोड़ दे रही है. ऐसे में चोर पकड़कर पुलिस को सौंपने पर आम नागरिकों ठगा सा महसूस करते हैं. इतना ही नहीं पुलिस चोरों को पकड़ कर सौंपने वाले लोगों को ही परेशान कर रही है. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-youth-drowned-in-main-left-canal-search-continues/">चाकुलिया

: मुख्य बाईं नहर में डूबा युवक, तलाश जारी

दंपति को चोरों ने पीटा

ताजा घटना आदित्यपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा कॉलोनी में रविवार आधी रात की है. वहां रहने वाले एक वरिष्ठ नागरिक दंपति हीरा ठाकुर के घर आधी रात को छत के सहारे मांझी टोला के दो नाबालिग चोर चोरी की नीयत से घर में घुसे. दंपति नाबालिग चोरों को पकड़ने पहुंचे तो दोनों चोरों ने दंपति को पीट दिया और छत से कूद कर फरार हो गए. दंपति के चीखने चिल्लाने पर आस पड़ोस के लोगों ने दोनों नाबालिग चोरों को पकड़ लिया. रात में ही लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और दोनों को बांध कर रखा. पुलिस सुबह छह बजे आकर चोरों को थाना ले गई, साथ में दंपति को भी थाना बुलाई. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-youth-drowned-in-main-left-canal-search-continues/">चाकुलिया

: मुख्य बाईं नहर में डूबा युवक, तलाश जारी

बॉड भरवाकर चोरों को छोड़ दिया गया

दंपति ने बताया कि पुलिस का ऐसा रवैया था मानो उन लोगों ने चोर को पकड़कर गलती कर दिया. दोनों बुजुर्ग दंपति को चार घंटे थाने में बिठाकर रखा गया. इस दौरान दोनों नाबालिग का मेडिकल कराया गया जब वह स्वस्थ निकले तो उससे बॉड भरवाकर उसे छोड़ दिया तब कहीं जाकर बुजुर्ग दंपति को भी थाने से छोड़ा गया. पुलिस के इस रवैया से दोनों बुजुर्ग दंपति ने खेद प्रकट किया है. चोरों का आतंक यह है कि शनिवार की रात पान दुकान चौक पर एक भेराइटी स्टोर का एस्बेस्टस काटकर गल्ले में रखे 15 हजार रुपये उड़ा ले गए है. स्टोर के मालिक आशीष गोप ने बताया कि आये दिन चोरी की घटना से वे परेशान रहते हैं. इसे भी पढ़ें :लातेहार">https://lagatar.in/latehar-brahmakumaris-celebrated-the-festival-of-raksha-bandhan/">लातेहार

: ब्रह्मकुमारियों ने रक्षा बंधन का पर्व मनाया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही