Search

 
 
 

आदित्यपुर : वृंदावन कॉलोनी के लोग माता जागरण में जमकर झूमे

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 15 में स्थित वृंदावन कॉलोनी में सोमवार को माता जागरण हुआ. जिसमें देर रात तक माता जागरण में वृन्दावन कॉलोनी की महिलाएं और पुरुष जमकर झूमे. जागरण में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह शामिल हुए. उन्होंने माता की आरती की और अपने संबोधन में कॉलोनी के विकास का संकल्प दोहराया. बता दें कि वार्ड 15 के वृंदावन कॉलोनी के लोग सड़क और नाली की समस्या से परेशान हैं. श्रीनाथ कॉलेज के बगल से जाने वाली वृंदावन कॉलोनी की सड़क कच्ची है. जिसमें करीब 70 परिवार रहते हैं. इसे भी पढ़ें :कर्नाटक">https://lagatar.in/karnataka-election-commission-issues-notice-to-kharge-before-voting/">कर्नाटक

: वोटिंग से पहले चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे को जारी किया नोटिस

भक्तों ने महाप्रसाद भी ग्रहण किया

यहां के लोग बरसात के दिनों में नारकीय जीवन जीते हैं. पिछले दिनों पुरेंद्र नारायण सिंह कॉलोनी वासियों के साथ बैठक कर मुहल्ले की जन समस्याओं से अवगत हुए थे. स्थानीय लोगों ने बताया कि वर्तमान पार्षद ने डेढ़ साल पूर्व सड़क की मापी कराई लेकिन आज तक सड़क का टेंडर नहीं हुआ है. पुनः बरसात का समय आ गया है लोगो को अभी से चिंता सता रही है. माता जागरण के आयोजन में अमित नंदी, अरविंद कुमार, ओम प्रकाश, राकेश पांडेय, कुंदन कुमार, शिवनारायण साह, रविन्द्र कुमार, अशोक साव, सत्येंद्र कुमार आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही. माता जागरण के दौरान भक्तों के लिए चना हलवा का प्रसाद और भोग के रूप में खीर खिचड़ी की व्यवस्था की गई थी. भक्तों ने महाप्रसाद भी ग्रहण किया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bike-rammed-into-trailer-parked-on-nh-side-youth-died/">जमशेदपुर

: एनएच किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी बाइक, युवक की मौत
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही