Search

 
 
 

आदित्यपुर : वार्ड-17 के लोगों ने निकाला आक्रोश मार्च, दिया नारा- "पेयजल नहीं तो वोट नहीं"

 
  • 23 फरवरी को करेंगे नगर निगम का घेराव
  • आम व खास हुए शामिल, मंदिर में लिया शपथ
Adityapur (Sanjeev Mehta) : वार्ड-17 के लोगों ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत गुरुवार की देर शाम कोलोनी में आक्रोश मार्च निकाला. सभी ने एक स्वर से "पेयजल नहीं तो वोट नहीं " का नारा लगाया. रैली का समापन शिव काली मंदिर परिसर में हुआ. जहां कॉलोनी वासियों ने भगवान के समक्ष वोट बहिष्कार की शपथ ली और 23 फरवरी को पूरे जोश जुनून से नगर निगम कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया. इस रैली में कॉलोनी के आम व खास सभी शामिल थे. इसे भी पढ़ें : CBI">https://lagatar.in/cbi-searches-the-residence-office-of-former-governor-satyapal-malik-in-delhi-raids-in-jammu-and-kashmir-also/">CBI

ने पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के दिल्ली स्थित आवास-कार्यालय की तलाशी ली, जम्मू-कश्मीर में भी रेड
बता दें कि जल संकट को लेकर प्रभात नगर विकास समिति के तत्वावधान में अभियान चलाया जा रहा है. यहां के वासिंदे पेयजल की समस्या से पिछले बीस वर्षों से जूझ रहे हैं. आज सब ने एकजुटता दिखाई और आक्रोश रैली में शामिल होकर "पेयजल नहीं तो वोट नहीं का "नारा बुलंद किया. सारे लोग कॉलोनी के हर रोड में घूम घूमकर जन जागरूकता अभियान चलाया. अभियान का नेतृत्व प्रभात नगर विकास समिति के अध्यक्ष रामचंद्र पासवान कर रहे हैं. श्री पासवान ने कहा कि अगर पानी की समस्या का निराकरण नगर निगम द्वारा जल्द नहीं किया गया तो आगे चलकर आंदोलन को और तेज किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-alleges-income-tax-department-transferred-rs-65-crore-from-partys-accounts-case-reached-itat/">कांग्रेस

का आरोप, आयकर विभाग ने पार्टी के खातों से 65 करोड़ हस्तांतरित किये… मामला आईटीएटी पहुंचा
अगर जरूरत पड़ी तो हम सब मिलकर चक्का जाम करेंगें. उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने और चुनाव में कॉलोनी का एक भी व्यक्ति द्वारा वोट नहीं करने की बात कही. रैली के समापन के बाद शिव काली मंदिर में एक बैठक हुई. इसमें यह तय हुआ कि आगामी शुक्रवार को 23.02.2024 को सुबह 11 बजे नगर निगम का घेराव किया जाएगा और अपर नगर आयुक्त एक पानी के लिए मांग पत्र सौंपा जाएगा. अगर तत्काल पानी की समस्या के निराकरण करने पर सहमति नहीं बनती है तो हम सब वहीं अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ जाएंगे. धरना तब तक जारी रहेगा जबतक समस्या का हल नहीं हो जाता. इसे भी पढ़ें : CBI">https://lagatar.in/cbi-searches-the-residence-office-of-former-governor-satyapal-malik-in-delhi-raids-in-jammu-and-kashmir-also/">CBI

ने पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के दिल्ली स्थित आवास-कार्यालय की तलाशी ली, जम्मू-कश्मीर में भी रेड
आज के आक्रोश रैली में कोलोनी के रामचंद्र पासवान, प्रेम कुमार निर्मल, आर एन प्रसाद, शिक्षाविद् एस डी प्रसाद, बिंदेश्वरी सिंह, रघुनाथ सिंह, प्रमोद गुप्ता, राजकुमार, शंभू यादव, शामू सिंह, कृष्ण मुरारी सिंह, जतन कुमार, प्रदीप कुमार, विश्व मोहन कुमार , मनोज अगिवाल, मनोज तिवारी, जितेंद्र रजक, श्याम किशोर पांडे, प्रदीप चौरसिया, शैलेंद्र कुमार, मदन राम, अमित कुमार, डॉ पीके सिंह, मीना सिंह, संध्या प्रधान, बबली देवी, पुनम गुप्ता आदि शामिल रही. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-elephants-are-becoming-violent-due-to-the-elephant-corridor-being-affected-in-saranda/">किरीबुरु

: सारंडा में हाथियों का कॉरिडोर प्रभावित होने से हाथी हो रहे हिंसक!
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही