Search

 
 
 

आदित्यपुर : विभिन्न समस्याओं को लेकर सड़क जाम करेंगे वार्ड 17 के लोग

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 17 में जेपी नगर की सड़क निर्माण समेत अन्य समस्याओं को लेकर रविवार को स्थानीय लोगों ने एक बैठक की. इसकी अध्यक्षता पूर्व पार्षद नीतू शर्मा ने की. सभी ने समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन उपायुक्त को सौंपने और मांग पूरी नहीं होने पर सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है. बैठक में वार्ड के सैंकड़ों लोग उपस्थित थे. इसमें सर्वसम्मति से तय किया गया कि मांगो से संबंधित ज्ञापन जिला उपायुक्त, एसडीओ व नगर निगम को सौंपा जायेगा और जल्द से जल्द समाधान की मांग की जाएगी. इसके बाद 10 दिन के भीतर अगर इस पर कोई सुनवाई नहीं होती है तो 11वें दिन टाटा-कांड्रा मुख्य सड़क को जाम किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-market-transformer-burnt-due-to-lightning-villagers-worried/">मनोहरपुर

: वज्रपात से बाजार का ट्रांसफार्मर जला, ग्रामीण परेशान

बैठक में यह थे मौजूद 

बैठक में स्काई रेजिडेंसी के प्रोपराइटर सूरज भदानी, ओम प्रकाश कुशवाहा, भारत सिंह, प्रमिला देवी, जितेंद्र रजक, राजू सिंह, पवन सिंह, एन के श्रीवास्तव, कनक तिवारी, शशांक कुमार, सिद्धेश्वर विश्वकर्मा, भीम सिंह, अभिनंदन, मोहन, विनीत सहाय, डीपी ठाकुर, डीएन सिंह, एके सिंह, अनिल प्रसाद, कौशल सिंह, सरोज सिंह, विनीत सहाय, दिनेश साहू, अरविंद कुमार, शंभू यादव, रवि शंकर, शिव शेखर प्रसाद, रविंद्र कुमार, अजय कुमार, संदीप चौधरी, आरती चौरसिया, जतन कुमार, मनोज अग्रवाल, कैलाश पाठक आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही