Search

 
 
 

आदित्यपुर : वार्ड छह के लोग लो वोल्टेज की समस्या से परेशान, जीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : बड़ा गम्हरिया के बेसिक स्कूल वार्ड संख्या छह में लो वोल्टेज और अनियमित विद्युत आपूर्ति से सैकड़ों उपभोक्ता परेशान हैं. इस मामले को लेकर झामुमो नगर उपाध्यक्ष शंकर मुखी के नेतृत्व में शुक्रवार की शाम बोर्ड के महाप्रबंधक के नाम ज्ञापन सौंपकर दो सौ केवी का नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की गई है. सौंपे गए पत्र में बताया गया है कि अपर्याप्त केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने से इस क्षेत्र में सदैव लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है. इस क्षेत्र की आबादी बढ़ने से उपभोक्ताओं की संख्या में भी बढोत्तरी हो रही है. ज्ञापन सौंपने वालों में जय गुरु दास, बीके सेन, सुनील दास, प्रेम चंद, गुरुपद दास, पूर्ण चंद्र महतो, सिद्धेश्वर सेन आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-uncontrolled-highway-collided-with-the-culvert-of-the-culvert-major-accident-averted/">आदित्यपुर

: अनियंत्रित हाइवा पुलिया के कलवर्ट से टकराया, बड़ा हादसा टला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही