Search

 
 
 

आदित्यपुर : दो बिल्डरों के खिलाफ वार्ड तीन के लोगों ने किया प्रखंड कार्यालय के सामने प्रदर्शन

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : सरायकेला-खरसावां जिला के आदित्यपुर नगर निगम वार्ड तीन के लोगों का गुरुवार को आक्रोश फूट पड़ा. वार्डवासी गम्हरिया प्रखंड कार्यालय पहुंच कर जोरदार प्रदर्शन किया. दरअसल क्षेत्र के लोग विनायक गार्डन और मंगलम सिटी के बिल्डर के खिलाफ आक्रोशित हैं. बताया जा रहा है कि बिल्डरों द्वारा अवैध तरीके से सरकारी सड़क का अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे बरसात के दिनों में सड़कों पर जलजमाव हो जाता है. जिससे हजारों लोगों को आने- जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-4-lakh-rupees-of-bounced-check-received-in-cash-son-got-job/">आदित्यपुर

: बाउंस हुए चेक के चार लाख रुपये नकद मिले,  पुत्र को मिली नौकरी
अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को तत्काल संज्ञान में लेते हुए अंचल कर्मियों के साथ विवादित स्थल पर जाकर भौतिक सत्यापन करने का भरोसा दिलाया. उन्होंने भरोसा दिलाया कि नियम सम्मत दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने भरोसा देते हुए कहा कि जनहित के भावनाओं का पूरा ख्याल रखा जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही