Search

 
 
 

आदित्यपुर : गुमटी बस्ती में जलजमाव से लोग परेशान, प्रदर्शन कर जताया विरोध

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर वार्ड संख्या 20 के गुमटी बस्ती में स्थानीय लोगों ने मंगलवार शाम प्रदर्शन कर आक्रोश जताया. सभी लोग ठेकेदार द्वारा नाली निर्माण को लेकर खोदे गए गड्ढे की वजह से बस्ती में जल जमाव होने से नाराज थे. बस्ती के  बिशू महतो ने बताया कि वन विभाग ऑफिस के पास करीब चार वर्ष से अधूरे पड़े नाली निर्माण के कार्य को पूरा करने के लिए गड्ढे खोदे गए हैं, लेकिन ठेकेदार की करतूत से स्थिति नारकीय हो गई है. ठेकेदार ने सड़क की खुदाई में करीब 50 परिवारों से ज्यादा लोगों का पानी का पाइप लाइन क्षतिग्रस्त कर दिया है. ठेकेदार को इस लाइन की पूरा जानकारी नहीं दी गई थी, काम को मैनुअल करना था लेकिन जेसीबी से कार्य करने के कारण सड़क के नीचे का पाइप लाइन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई घरों का पानी का कनेक्शन बंद हो गया. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-odia-conference-submitted-memorandum-to-mla-dasaratha/">सरायकेला

: ओड़िया सम्मीलनी ने विधायक दशरथ को सौंपा ज्ञापन

मरम्मत नहीं होने पर घेराव करने की चेतावनी

अब पानी घर में सप्लाई होने की जगह सड़क पर बह रहा है. पानी बहने के कारण सड़क पर आने-जाने वाले और स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर मंच कोल्हान के कमलेश्वरी पासवान और गुमटी बस्ती विकास समिति के अध्यक्ष विशु महतो ने कहा कि अगर मकर संक्रांति से पहले पाइप लाइन की मरम्मती का काम पूरा किया नहीं किया जाता है तो बस्ती वासी पुरजोर विरोध करते हुए नगर निगम का घेराव करेगा. प्रदर्शन में सुनीता पासवान, मनोज शर्मा, नागेश्वर प्रसाद, राजेंद्र नाग, धनंजय महतो, सुजीत पाठक, लाल मोहन महतो, सरवन लोहरा, गीता सरकार, निर्मला देवी, लक्ष्मी देवी आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही