Search

 
 
 

आदित्यपुर : पीएचईडी कॉलोनी वासियों ने आधी रात को पकड़े चोर, पुलिस को सौंपा

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर थाना से सटे पीएचईडी कॉलोनी में आए दिन हो रही चोरी की घटना से परेशान लोगों को शनिवार की रात बड़ी सफलता हाथ लगी है. एक बंद घर में चोरी की नीयत से घुसे एक युवक को कॉलोनी वासियों ने शनिवार की आधी रात को पकड़ लिया. बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया. बता दें कि शुक्रवार की रात कॉलोनी के एक बंद घर से मोटर की चोरी हुई थी. इससे पूर्व परिसर स्थित गोदाम से स्क्रैप की चोरी की घटनाएं घट चुकी हैं. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-no-relief-from-severe-cold-all-schools-in-patna-closed-till-january-14/">बिहार

: कड़ाके की ठंड से राहत नहीं, पटना के सभी स्कूल 14 जनवरी तक बंद 
पुलिस का आसरा छोड़ कॉलोनी वासियों ने रतजगा शुरू किया. इसी दौरान शनिवार को कॉलोनी के एक बंद मकान की खिड़की तोड़कर घुसने का प्रयास कर रहे युवक को लोगों ने धर दबोचा. युवक का नाम अमन बताया जा रहा है. वह आदित्यपुर रोड नंबर 17 का रहने वाला है. इसके बाद लोगों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही