Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Adityapur : हाई कोर्ट का आदेश भी नहीं मानते हैं पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता

  • कोर्ट ने 8 माह से लंबित वेतन के भुगतान का दिया था आदेश
  • पैसे के अभाव में इलाज नहीं होने से कर्मचारी की पत्नी की चली गई जान, संघ में उबाल
Adityapur (Sanjeev Mehta) :  पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता हाईकोर्ट का आदेश तक नहीं मानते हैं. यह कहना है अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के नेताओं का. गुरुवार को महासंघ के नेताओं ने प्रेसवार्ता कर बताया कि पीएचईडी के आदित्यपुर डिवीजन के कार्यपालक सुमित कुमार को हाईकोर्ट ने 7 कर्मचारियों के 8 माह से लंबित वेतन का भुगतान 3 सप्ताह में करने का आदेश दिया था, लेकिन 6 सप्ताह बीतने के बाद भी कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है. वर्तमान स्थिति यह है कि 20 अगस्त को मनोज कुमार नामक एक कर्मचारी की पत्नी की मौत पैसे के अभाव में इलाज नहीं होने से हो गई है. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-heavy-rain-in-kiriburu-meghahatuburu-change-in-weather/">Kiriburu

:  किरीबुरु-मेघाहातुबुरु में भारी बारिश, मौसम में परिवर्तन
इस बात को लेकर कर्मचारी महासंघ के लोगों में आक्रोश बढ़ गया है. महासंघ के सम्मानित अध्यक्ष विमल सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि विभाग के कार्यपालक अभियंता के इस कारनामे से संघ के कर्मचारियों में उबाल बढ़ रहा है. हमलोग अब इसके विरुद्ध कोर्ट में अवमानना याचिका दायर करते हुए चरणबद्ध आंदोलन करने की तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि मामला पीएचईडी के 7 हस्त रसीद कर्मचारी (सिविल) का है. जिन्हें 8 माह (जनवरी 2023) से वेतन नहीं मिल रहा है. इसके एवज में सभी कर्मचारी हाईकोर्ट की शरण में गए थे. हाईकोर्ट ने 27 जून को आदेश दिया है कि तीन सप्ताह में कर्मचारियों को वेतन रिलीज कर एफिडेविट के साथ सूचित करें, लेकिन समयावधि बीत जाने के बाद भी कार्यपालक अभियंता वेतन रिलीज नहीं कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-heavy-rain-in-kiriburu-meghahatuburu-change-in-weather/">Kiriburu

:  किरीबुरु-मेघाहातुबुरु में भारी बारिश, मौसम में परिवर्तन
इन प्रभावित कर्मचारियों में धनुराम महतो, मनुराम हांसदा, आनंद बास्के, कुशल टुडू, मनोज कुमार, प्रेम कुमार सिंह, और सुजीत कुमार महतो शामिल हैं. इन कर्मचारियों में से एक मनोज कुमार की पत्नी का 20 अगस्त को इलाज के अभाव में देहांत हो गया है. कर्मचारी नेता ने बताया कि वहीं इसी विभाग में मैकेनिकल विभाग में कार्यरत हस्त रसीद कर्मचारियों को रेग्युलर वेतन दिया जा रहा है, जबकि सिविल के कर्मचारियों के साथ भेदभाव बरता जा रहा है. प्रेसवार्ता में अध्यक्ष विमल सिंह के साथ सोनाराम टूडू, प्रेम कुमार सिंह, सुजीत कुमार महतो, धनुराम महतो, शिव शंकर और अशोक सिंह शामिल थे. इसे भी पढ़ें :  रांची">https://lagatar.in/ranchi-congresss-protest-continues-in-front-of-ed-office/">रांची

: ED दफ्तर के सामने जारी है कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही