Search

 
 
 

आदित्यपुर : फोटोग्राफर एसोसिएशन ने ऑटो क्लस्टर में मनाया विश्व फोटोग्राफी दिवस

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर ने शुक्रवार को ऑटो क्लस्टर आदित्यपर के सभागार में विश्व फोटोग्राफी दिवस समारोह पूर्वक मनाया. कार्यक्रम में रंगारंग कार्यक्रम एवं क्विज कंपटीशन भी कराया गया. कार्यक्रम में संस्था के सभी पुराने संस्थापक सदस्यों को सम्मानित किया गया एवं संस्था के सदस्यों के बीच सलाहकार समिति के सदस्यों से उनकी पहचान कराई गई. जिसमें मुकेश प्रसाद, महेश कुमार, अशोक कुमार , रूपेश कुमार एवं सुमंत कुमार शर्मा को समिति में शामिल किया गया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-due-to-thunderstorms-power-failure-since-midnight-electricity-department-personnel-searching-for-faults/">आदित्यपुर

: आंधी बारिश की वजह से आधी रात से बिजली गुल, फाल्ट तलाश रहे बिजली विभाग के कर्मी

शहर के लगभग 150 सदस्य  हुए शामिल

इस दौरान फोटोग्राफर समाज के वरिष्ठ फोटोग्राफरों में से पांच वरिष्ठ फोटोग्राफर को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया, जिनके नाम अरुण सरकार, लालबाबू शर्मा, अंजनी कुमार सहाय, विवेकानंद पॉल एवं श्री मोदक शामिल रहे. समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में विप्लव रॉय शामिल थे. उन्होंने अपने फोटोग्राफी से जुड़े कई जानकारी सभी सदस्यों से साझा की और उन पर प्रकाश डाला. विश्व फोटोग्राफी दिवस के ऐतिहासिक समारोह को सफल बनाने में फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष अशोक केसरी, उपाध्यक्ष परमजीत कुमार पिंटू, सचिव रूपेश कुमार यश, सह सचिव दलजीत सिंह और नितेश कुमार, कोषाध्यक्ष शोमेन सरकार, शिवा गोराई समेत कार्यकारिणी के विनय कुमार, मुकेश कुमार, हरि नारायण प्रसाद, राजेश चौहान, रणजीत सिंह गावरी एवं रवि कुशवाहा शामिल थे. कार्यक्रम में शहर के लगभग 150 सदस्य शामिल हुए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही