Search

 
 
 

आदित्यपुर : इंदिरा बस्ती में रोज मर रहे सुअर, स्वाइन फ्लू फैलने की आशंका, स्वास्थ्य विभाग मौन

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : स्वाइन फ्लू के बढ़ते प्रकोप से लोग भयभीत हैं. वहीं जिले का स्वास्थ्य विभाग मौन है, जबकि पड़ोसी जिले पूर्वी सिंहभूम में मर रहे सुअर और स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. जानकारी देते हुए आदित्यपुर नगर निगम की पार्षद नीतू शर्मा ने बताया कि उनके वार्ड-17 स्थित इंदिरा बस्ती में रोज सुअर मर रहे हैं. इससे लोग भयभीत हैं. लोगों को गंभीर संक्रमण की आशंका है, उन्हें इसकी सूचना बस्ती के लोगों ने दी है. फिलहाल वो नगर निगम के संसाधनों से मर रहे सुअरों को डिस्पोजल करवा रही हैं. लेकिन यह खतरनाक लक्षण है, महामारी फैली तो एक बड़ी आबादी इसके चपेट में आ सकती है. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-plant-distribution-done-in-lic-branch-on-insurance-week/">आदित्यपुर

: बीमा सप्ताह पर एलआईसी शाखा में किया गया पौध वितरण

कोचाकुली बस्ती में कुछ परिवार करते हैं सुअर पालन

उन्होंने बताया कि बगल के वार्ड-16 के कोचाकुली बस्ती में कुछ लोग सुअर पालन करते हैं. उनके सुअर पिछले एक महीने से उनके वार्ड-17 के इंदिरा बस्ती नदी किनारे आकर संदिग्ध रूप से मर रहे हैं. इस बात से आसपास की घनी आबादी वाले रिहायशी कॉलोनियों मसलन हरिओम नगर, शांति नगर सोसाइटी, नगीनापुरी, 6 एलएफ आदि के लोगों में गंभीर संक्रमण को लेकर चिंता है और वे भयाक्रांत भी है. लोगों में इस बात की चिंता है कि वे लोग सुअरों के लगातार मरने से किसी गंभीर संक्रमण की चपेट में न आ जाएं. इस बात को लेकर उन्होंने गम्हरिया प्रखंड के पशु चिकित्सक को अवगत कराते हुए मरे हुए सुअरों की जांच करने की मांग की है. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-anti-touting-team-raids-at-utlite-service-cafe-17-train-tickets-worth-25-thousand-recovered/">आदित्यपुर

: यूटीलाइट सर्विस कैफे में एंटी टॉउटिंग टीम की छापेमारी, 25 हजार के 17 रेल टिकट बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही