Search

 
 
 

आदित्यपुर : गम्हरिया प्रखंड के मुखिया संघ की अध्यक्ष बनी पियो हांसदा

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : गम्हरिया प्रखंड के छोटा गम्हरिया पंचायत में गुरुवार को छोटा गम्हरिया की मुखिया निराला सरदार की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई. बैठक में गम्हरिया प्रखंड के 21 पंचायत में से 14 पंचायत के मुखिया शामिल हुए. इस बैठक में मुखिया संघ का चुनाव हुआ जिसमें सर्वसम्मति से डुमरा पंचायत की मुखिया पियो हांसदा को अध्यक्ष, नारायणपुर पंचायत के रोहिदास हो को सचिव एवं रापचा पंचायत की मुखिया सुकुमति मार्डी को कोषाध्यक्ष चुना गया. नवनिर्वाचित अध्यक्ष पियो हांसदा ने कहा कि वह हमेशा ही सभी को साथ लेकर कार्य करेंगी एवं अपना समय हर पंचायत की मुखियाओं को देंगी जिससे समाज, पंचायत और राज्य का विकास हो सके. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-government-teachers-demonstrated-against-the-block-education-extension-officer/">मझगांव

: सरकारी शिक्षकों ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के खिलाफ किया प्रदर्शन

बैठक में ये लोग हुए शामिल

बैठक में मुख्य रूप से निराला सरदार (छोटा गम्हरिया), संगीता कुमारी (बुरुडीह), सिमरन सामद (जगन्नाथपुर), सबिता हांसदा (कालिकापुर), शंकरी सिंह (कांड्रा), पियो हांसदा (डुमरा), सुकुमति मार्डी (रापचा), शीला हाईबुरु (दुगनी), मीना देवी (बड़ाकांकड़ा) , रोहिदास हो (नारायणपुर), फूलो हेंब्रम (जयकान), संगीता हांसदा (बीरबांस), सुखदेव सरदार (नुवागढ़), चूड़ामनी सोरेन (टेंटोपोसी) उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही