Search

 
 
 

आदित्यपुर : गड्ढा खोदने के दौरान पाइप लाइन क्षतिग्रस्त, 50 घरों में पेयजल संकट गहराया

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आरआईटी थाना के सामने एलआईजी कॉलोनी में क्वार्टर नंबर 168 के सामने पेयजल आपूर्ति के पाइप लाइन की मरम्मत करने के लिए पिछले 15 दिनों से गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है. इस वजह से कॉलोनी का गली अवरुद्ध है. लोगों को अपने वाहन को लाने ले जाने में परेशानी हो रही है. गड्ढा खोदने के दौरान कुछ पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गए हैं जिसके कारण कॉलोनी के करीब 50 घरों में पानी सप्लाई नहीं हो पा रहा है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-preparation-committee-meeting-on-rath-yatra-on-june-11/">आदित्यपुर

: रथ यात्रा को लेकर तैयारी समिति की बैठक 11 जून को

भीषण गर्मी में पेयजल संकट से जूझ रहे हैं कॉलोनीवासी

भीषण गर्मी में पानी सप्लाई बंद होने से कॉलोनी के लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं. कॉलोनी के सम्मानित व प्रबुद्ध नागरिक राजेश मिश्रा ने बताया कि कॉलोनी में आए दिन किसी न किसी कार्य के लिए गड्ढे खोदे जा रहे हैं जिससे कॉलोनी वासियों का जीवन नरक बन गया है. नगर निगम प्रशासन का इन गड्ढा खोदने वालों पर कोई नियंत्रण नहीं है जिससे आम लोग 5 तरह का टैक्स देकर भी नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही