Search

 
 
 

Adityapur : पंकज मांझी हत्याकांड में इस्तेमाल पिस्तौल व चाकू बरामद

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) :  आदित्यपुर थाना क्षेत्र के साल्डीह बस्ती निवासी पंकज मांझी नामक युवक की बीते दिनों चाकू से गोदकर और गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. घटना के बाद पुलिस की दबिश पड़ते ही दो आरोपी किशन गोप उर्फ कृष्णा गोप और चंदन यादव उर्फ चंदू ने न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था. इसके बाद पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए 48 घंटों के रिमांड पर लिया. इसे भी पढ़ें :  Jadugoda">https://lagatar.in/jadugoda-rankini-temple-of-jadugoda-will-be-developed-with-rs-16-crores/">Jadugoda

:  जादूगोड़ा के रंकिणी मंदिर 16 करोड़ से किया जाएगा विकास
पूछताछ के क्रम में दोनों आरोपियों की निशानदेही पर एक लोडेड पिस्तौल, दो जिंदा गोली एवं घटना में प्रयुक्त खून लगा चाकू बरामद किया गया है. रिमांड अवधि पूरी होने के बाद दोनों आरोपी को न्यायालय में उपस्थित कराया गया है. पुलिस ने बताया कि घटना में एक और आरोपी सागर गोप उर्फ तुड़ा शामिल है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी चल रही है. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-crowd-of-devotees-gathering-in-durga-pandals-of-adityapur/">Adityapur

  : आदित्यपुर के दुर्गा पंडालों में उमड़ रही भक्तों की भीड़
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही