Search

 
 
 

आदित्यपुर : सिंहभूम बंगीय एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष पद से पीके नंदी ने दिया इस्तीफा

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : सिंहभूम बंगीय एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष पद से पीके नंदी ने इस्तीफा दे दिया है. पीके नंदी ने इस्तीफा देने की वजह संगठन का ठीक तरह से संचालन नहीं होना बताया है. उन्होंने कहा कि पिछले नौ सालों न तो कोई एजीएम हुआ और न ही एकाउंट्स का वेरिफिकेशन ही हुआ है. संगठन के लिए जवाबदेह सचिव और कोषाध्यक्ष अपने दायित्व का निर्वहन नहीं कर रहे हैं. इसी वर्ष 7 जनवरी को बैठक कर संगठन के सदस्यों काे अल्टीमेटम दिया गया था, लेकिन कोई पहल नहीं हुई. थक ​हारकर उन्होंने खुद ​ही इस्तीफा दे दिया. सारे कागजात भी सचिव विश्वनाथ घोष को सौंप दिए गे है. पीके नंदी ने कहा कि वे लाइफटाइम संस्था के सदस्य बने रहेंगे. बता दें कि वर्ष 2014 में इस संस्था का गठन किया गया था और रजिस्ट्रेशन वर्ष 2017 में कराया, जिसका नंबर 182/2017 है. प्रेसवार्ता में संगठन के संजय वर्धन, संदीप रॉय, पार्थो रॉय, असीम रॉय आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-ichagarh-police-seized-the-haiva-carrying-sand-illegally/">चांडिल

: अवैध रूप से बालू ले जा रहे हाइवा को ईचागढ़ पुलिस ने किया जब्त
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही