Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : पौधरोपण अभियान पार्ट-2 का हुआ शुभारंभ, लगाये जायेंगे 200 पौधे

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 9 एवं 10 स्थित मीरूडीह के हरिनगर राधे-कृष्ण मंदिर विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में पौधरोपण अभियान पार्ट- 2 के तहत लोहे की जाली सहित रविवार को 20 पौधे लगाए गए. सभी पौधे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी उर्फ टुन्नू चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि डेप्युटी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह, आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह, स्थानीय समाजसेवी बोंडा बेसरा, राजद प्रदेश महासचिव वीरेंद्र यादव, प्रदेश सचिव देव प्रकाश, लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज पासवान, युवा राजद जिला अध्यक्ष उदित यादव, टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबर प्रमोद कुमार सिंह, श्याम सुंदर गोप के कर कमलों द्वारा लगाया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-on-the-eve-of-karma-mahotsav-women-of-oraon-community-did-java-jagran/">जमशेदपुर

: करमा महोत्सव की पूर्व संध्या पर उरांव समाज की महिलाओं ने किया जावा जागरण

नागरिक सुविधा दिलाने का आश्वासन

[caption id="attachment_767285" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/24rc_m_223_24092023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पौधरोपण करते अतिथि[/caption] मुख्य अतिथि अध्यक्ष टाटा वर्कर यूनियन संजीव चौधरी ने कहा कि आदित्यपुर को ग्रीन सिटी बनाने के लिए टाटा वर्कर्स यूनियन अपना हर संभव सहयोग देगी. उन्होंने लोगों को डेंगू से बचने के उपाय बताएं और जागरूक भी किया. उन्होंने कहा कि शीघ्र बस्ती में एक मेडिकल कैंप और अस्थाई सड़क के निर्माण हेतु स्लैग दिलाने की कोशिश करेंगे. विशिष्ट अतिथि डिप्टी प्रेसीडेंट टाटा वर्कर्स यूनियन शैलेश कुमार सिंह ने मीरूडीह बस्ती में मूलभूत नागरिक सुविधाओं की व्यवस्था करने हेतु सहयोग का आश्वासन दिया. स्थानीय समाजसेवी भुंडा बेसरा ने मीरुडीह बस्ती के मुख्य मार्ग के निर्माण में आने वाली बाधाओं को दूर करने का आश्वासन बस्तीवासियों को दिया. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-deputy-chief-celebrated-international-daughters-day-with-the-village-girls/">चाकुलिया

: उप प्रमुख ने गांव की बच्चियों संग मनाया अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस

कई लोगों का मिला सहयोग

आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पूरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि मीरूडीह बस्ती को मीरूडीह टाउन बनाने तक वे अपना संघर्ष जारी रखेंगे. आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति द्वारा जन सहयोग से पौधरोपण अभियान पार्ट- 2 के तहत आदित्यपुर नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों में 200 से ज्यादा लोहे की जाली सहित पौधे लगाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष पौधरोपण अभियान के तहत बनता नगर, उत्तमडीह, न्यू कॉलोनी उत्क्रमित उच्च विद्यालय आदित्यपुर, गायत्री नगर, बाबा आश्रम, रोड नंबर- 7 मैदान सहित अन्य स्थानों पर लगभग 200 पौधे लोहे की जाली सहित लगाए गए थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में हरि नगर राधे-कृष्ण मंदिर विकास समिति के प्रभाष कुमार झा, मुकेश कुमार गिरी, रामबाबू मूनडैया, सूरजभान पाल, दिगेश मिश्रा, श्याम नंदन शर्मा, अंकित सिंह, राजेंद्र गुप्ता, दिवाकर झा, अभिनंदन शर्मा, निरंजन सिंह, रामकृष्ण झा, विमल कांत ठाकुर, अर्जुन प्रसाद, बिहारी साव, चंदन कुमार सहित अन्य बस्तीवासियों की सराहनीय भूमिका रही. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही