Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : 24 सितंबर से शुरू होगा पौधरोपण अभियान : पुरेंद्र

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर क्षेत्र में 24 सितंबर से पौधरोपण अभियान का शुभारंभ होगा. इसके तहत सबसे पहले आदित्यपुर नगर निगम, वार्ड संख्या- 9 एवं 10 स्थित मीरूडीह मे आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति एवं हरि नगर राधे-कृष्ण मंदिर विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में लोहे की जाली सहित 20 पौधे लगाए जाएंगे. यह जानकारी प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने दी है. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी उर्फ टुन्नू चौधरी उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में टाटा वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सतीश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह एवं सहायक सचिव नितेश राज उपस्थित रहेंगे. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-mobizone-beats-panthers-by-9-wickets-in-chakulia-premier-league/">चाकुलिया

: चाकुलिया प्रीमियर लीग में मोबीजोन ने पैंथर्स को 9 विकेट से हराया

पिछले वर्ष भी चला था पौधरोपण अभियान

पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति द्वारा जन सहयोग से पौधरोपण अभियान पार्ट-2 के तहत आदित्यपुर नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों में 200 से ज्यादा लोहे की जाली सहित पौधे लगाए जाएंगे. पिछले वर्ष भी कई स्थानों पर पौधे लगाये गए थे. प्रेस वार्ता में पुरेंद्र नारायण सिंह के साथ हरि नगर राधे- कृष्ण मंदिर विकास समिति के प्रभाष कुमार झा, मुकेश कुमार गिरी, रामबाबू मूनडैया, सूरजभान पाल मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही