Search

 
 
 

आदित्यपुर : बनतानगर में किया गया पौधरोपण, संरक्षण के लिए लगाई जाली

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह एवं पूर्व वार्ड पार्षद संदीप साहू ने वार्ड संख्या-26 अंतर्गत बनतानगर एवं वार्ड- 34 के विभिन्न स्थानों पर शुक्रवार को पौधरोपण किया. इस दौरान आम, अमरूद, बेल, कुसुम, जामुन आदि के पौधे लगाए गए. पौधों के संरक्षण के लिए उनके चारों तरफ लोहे की जाली लगाई गई. पौधरोपण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए पूरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि अगर पुण्य कमाना हो तो धर्मशाला बनाओ, अगर सात धर्मशाला के बराबर पुण्य कमाना हो जो एक तालाब बनवाओ, अगर सात तालाब के बराबर पुण्य कमाना हो तो एक कुआं खुदवाओ और सात कुआं के बराबर एक पुण्य कमाना हो तो एक पौधे लगाओ. उन्होंने कहा कि इस बारिश में आदित्यपुर नगर क्षेत्र अंतर्गत जन सहयोग से लोहे की जाली सहित 200 पौधे लगाए जाएंगे. कार्यक्रम में पूर्व पार्षद संदीप साहु, अधिवक्ता संजय कुमार, शनि कुमार, चंदन शर्मा, राजेश गुप्ता, अमित, अनिल, मनसा कालिन्दी, कृष्णा, बिरसा आदि के साथ बस्तीवासी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-cisce-two-day-zonal-badminton-tournament-begins/">जमशेदपुर

: सीआइएससीई दो दिवसीय जोनल बैडमिंटन टूर्नामेंट शुरू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही