Adityapur (Sanjeev Mehta) : समाजसेवी स्वर्गीय योगेंद्र प्रसाद यादव की स्मृति में आदित्यपुर विकास समिति द्वारा सोमवार को न्यू कॉलोनी उत्क्रमित उच्च विद्यालय के मुख्य द्वार के निकट पौधरोपण किया गया. आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में दिवंगत योगेंद्र यादव की पत्नी गायत्री देवी ने पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने उनका स्वागत किया. कार्यक्रम से पूर्व विद्यालय के लगभग 100 छात्र-छात्राओं को स्कूल की प्राचार्य राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित संध्या प्रधान की उपस्थिति में शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया गया. मौके पर मुख्य रूप से गायत्री देवी, सत्यप्रकाश सुधांशु, मंजू देवी, कुमारी स्वीटी, विद्यार्थी जी, प्रोफेसर संजय कुमार, उमेश प्रसाद यादव, डॉ रवि रंजन, प्रदीप सिंह, वीरेंद्र यादव समेत अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-workshop-on-planning-act-for-local-candidates-in-private-sector/">आदित्यपुर
: निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों के नियोजन अधिनियम को लेकर कार्यशालाआगे भी जारी रहेगा पौधरोपण कार्यक्रम
अपने संबोधन में गायत्री देवी ने कहा कि शिक्षित और स्वस्थ समाज के निर्माण का सपना संजोए स्वर्गीय योगेंद्र यादव सहरसा से जमशेदपुर आए थे. उन्होंने अपने अथक प्रयास और मजबूत इच्छा शक्ति संकल्प के चलते शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में स्कूल और अस्पताल खोलकर कीर्तिमान स्थापित किया. सर्व समाज के सहयोग से मेरे दोनों पुत्र सत्यप्रकाश सुधांशु और डॉक्टर ओपी आनंद सहित पूरा परिवार पिता के अधूरे कार्य और सपनों को पूरा करेंगे. पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि शिक्षाविद स्वर्गीय योगेंद्र प्रसाद यादव की स्मृति में 26 फरवरी को एनआईटी कॉलेज के निकट आसंगी मैदान एवं 5 मार्च को आरआईटी थाना के निकट जागृति मैदान में पौधरोपण किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-camp-for-public-pension-will-be-held-for-five-days-in-five-blocks/">जमशेदपुर
: पांच प्रखंडों में पांच दिनों तक लगेगा सर्वजन पेंशन के लिए शिविर
: निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों के नियोजन अधिनियम को लेकर कार्यशाला
आगे भी जारी रहेगा पौधरोपण कार्यक्रम
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/13rc_m_48_13022023_1.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
अपने संबोधन में गायत्री देवी ने कहा कि शिक्षित और स्वस्थ समाज के निर्माण का सपना संजोए स्वर्गीय योगेंद्र यादव सहरसा से जमशेदपुर आए थे. उन्होंने अपने अथक प्रयास और मजबूत इच्छा शक्ति संकल्प के चलते शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में स्कूल और अस्पताल खोलकर कीर्तिमान स्थापित किया. सर्व समाज के सहयोग से मेरे दोनों पुत्र सत्यप्रकाश सुधांशु और डॉक्टर ओपी आनंद सहित पूरा परिवार पिता के अधूरे कार्य और सपनों को पूरा करेंगे. पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि शिक्षाविद स्वर्गीय योगेंद्र प्रसाद यादव की स्मृति में 26 फरवरी को एनआईटी कॉलेज के निकट आसंगी मैदान एवं 5 मार्च को आरआईटी थाना के निकट जागृति मैदान में पौधरोपण किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-camp-for-public-pension-will-be-held-for-five-days-in-five-blocks/">जमशेदपुर: पांच प्रखंडों में पांच दिनों तक लगेगा सर्वजन पेंशन के लिए शिविर
Leave a Comment