Search

आदित्यपुर : लोकल फॉर वोकल के नारों को अमलीजामा पहनाने का प्रयास है पीएम विश्वकर्मा योजना : डीसी

  • सेमिनार सह जागरूकता कार्यक्रम एसिया भवन आदित्यपुर में संपन्न
Adityapur (Sanjeev Mehta)पीएम विश्वकर्मा योजना पर आधारित सेमिनार सह जागरूकता कार्यक्रम एसिया भवन आदित्यपुर में संपन्न हुई. इसमें मुख्य अतिथि डीसी रविशंकर शुक्ला, एसिया अध्यक्ष इंदर अग्रवाल, सीनियर मैनेजर सीएससी रांची से शशि शुक्ला, असिस्टेंट डायरेक्टर एमएसएमई रांची गौरव कुमार, जीएम डीआईसी शिव कुमार, जिला के एलडीएम वीरेंद्र कुमार समेत कई उद्यमीगण जिसमें प्रवीण गुटगुटिया, दशरथ उपाध्याय, राजीव रंजन, ओपी चोपड़ा, सपन मजूमदार आदि मौजूद थे. मुख्य अतिथि डीसी सरायकेला रवि शंकर शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि एमएसएमई की टीम इस योजना को आगे बढ़ाने में भरपूर योगदान दे रहे हैं. वे धन्यवाद के पात्र हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-minority-and-aided-primary-school-teachers-association-honored-the-central-committee-members/">जमशेदपुर

: अल्पसंख्यक एवं सहायता प्राप्त प्राथमिक विद्यालय शिक्षक संघ ने किया केंद्रीय कमेटी सदस्यों को सम्मानित
हमारा जिला इस योजना को अमलीजामा पहनाने में आगे है. अगर शिल्पकार इस योजना से जुड़ेंगे तो उनके कार्य में निखार आएगा. उनके उत्पाद को उचित मूल्य मिलेगा. यह सरकार की अच्छी सोच का परिणाम है. यह योजना वोकल फ़ॉर लोकल का पार्ट है. इस सेमिनार का उद्देश्य लोकल प्रोडक्ट को उच्च स्तरीय बनाकर उसे राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नीमडीह के माकुला गांव की बनी टोपी पहनकर इसे साबित किया है. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-vashishtha-narayan-singh-is-national-vice-president-in-nitishs-new-team-kc-tyagi-is-political-advisor-and-national-spokesperson/">बिहार

: नीतीश की नयी टीम में वशिष्ठ नारायण सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, केसी त्यागी राजनीतिक सलाहकार और राष्ट्रीय प्रवक्ता
एसिया अध्यक्ष इंदर अग्रवाल ने कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना शिल्पकारों को पारंगत करने की पहल है. ये सरकार की अच्छी पहल है. इसकी घोषणा पीएम नरेंद्र मोदी ने विश्वकर्मा पूजा के दिन किया है. इस योजना में औद्योगिक क्षेत्र की इकाइयां भी सहयोग को तैयार है. इसे भी पढ़ें : कोल्हान">https://lagatar.in/kolhan-university-demand-to-blacklist-outsourced-agency-fear-of-misappropriation-of-pf-money/">कोल्हान

यूनिवर्सिटी : आउटसोर्स एजेंसी को ब्लैक लिस्ट करने की मांग, पीएफ के पैसों में हेराफेरी की आशंका

क्या है पीएम विश्वकर्मा योजना

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Adityapur-Local.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> केंद्र सरकार ने पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना की जानकारी देते हुए शशि शुक्ला ने बताया कि इस योजना के लाभुक राज्य में सबसे अधिक है. यहां के 2.5 लाख आवेदन को स्वीकृति दी जा चुकी है. योजना के तहत पात्र लोगों को सरकार की तरफ से 5 फीसदी रियायती ब्याज की दर से 3 लाख रुपए की धनराशि उपलब्ध कराया जा रहा है. पहले चरण में योग्य व्यक्तियों को एक लाख रुपये का ऋण दिया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में 2 लाख रुपये देने का प्रावधान है. लाभुक को 5-7 दिन का प्रशिक्षण देने की व्यवस्था है. प्रशिक्षण केंद्र जिले में ही उपलब्ध हैं. उन्होंने बताया कि आपके द्वारा तैयार माल को राष्ट्रीय स्तर के प्रदर्शनी में भी भेजने की व्यवस्था की जाएगी. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-if-the-appointment-process-is-not-started-production-and-transportation-from-all-four-mines-of-sail-will-stop-koda/">किरीबुरु

: नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो सेल की चारों खदानों से उत्पादन व ढुलाई ठप करेंगे : कोड़ा

उपकरणों के खरीद के लिए 15000 का अनुदान : शिव कुमार

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Adityapur-Local-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> जिला उद्योग केंद्र के निदेशक शिव कुमार ने बताया कि योजना के तहत सभी योग्य व्यक्तियों को कौशल सत्यापन के बाद 5 दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण तथा 15 दिन या उससे अधिक उन्नत प्रशिक्षण दिया जाएगा. प्रशिक्षण में 500 रुपये का दैनिक भत्ता देने का भी प्रावधान है. प्रशिक्षण से जुड़े उपकरणों को खरीदने के लिए प्रोत्साहन के रूप में 15,000 रुपये का अनुदान देने की सुविधा है. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-vashishtha-narayan-singh-is-national-vice-president-in-nitishs-new-team-kc-tyagi-is-political-advisor-and-national-spokesperson/">बिहार

: नीतीश की नयी टीम में वशिष्ठ नारायण सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, केसी त्यागी राजनीतिक सलाहकार और राष्ट्रीय प्रवक्ता

18 तरह के कार्य इस योजना में समाहित : गौरव कुमार

इस योजना के बारे में जानकारी देते हुए जीएम डीआईसी गौरव कुमार ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत 18 क्षेत्रों में कार्य करने वाले व्यक्ति इसका लाभ उठा सकते हैं. जिसमें राजमिस्त्री, नाई, माली, धोबी, दर्जी, ताला बनाने वाले, बढ़ई, लोहार, सुनार, अस्त्रकार, मूर्तिकार, जूता बनाने वाले कारीगर, नाव निर्माता, टोकरी, चटाई, झाड़ू बनाने वाला, गुड़िया और खिलौना निर्माता, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, फिशिंग नेट निर्माता भी इस योजना का लाभ उठाने के लिए चॉइस सेंटर के माध्यम से पीएम विश्वकर्मा योजना पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं. इसके लिए आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, बैंक विवरण एवं राशन कार्ड की आवश्यकता होगी. इसे भी पढ़ें : कोल्हान">https://lagatar.in/kolhan-university-demand-to-blacklist-outsourced-agency-fear-of-misappropriation-of-pf-money/">कोल्हान

यूनिवर्सिटी : आउटसोर्स एजेंसी को ब्लैक लिस्ट करने की मांग, पीएफ के पैसों में हेराफेरी की आशंका
इस योजना का लाभ लेने के लिए 18 वर्ष की आयु पूर्ण होनी चाहिए. स्वरोजगार/व्यवसाय विकास योजनाओं के तहत पिछले 5 वर्ष में किसी भी शासकीय योजना के अंतर्गत ऋण न लिया हो. योजना के तहत परिवार का एक ही सदस्य पात्र होगा. सरकारी सेवा में कार्यरत व्यक्ति और उनके परिवार के सदस्य योजना के लिए पात्र नहीं होंगे. इसे भी पढ़ें : अमित">https://lagatar.in/amit-shah-said-country-will-be-free-from-the-problem-of-naxalism-in-the-next-three-years/">अमित

शाह ने कहा, देश अगले तीन साल में नक्सलवाद की समस्या से मुक्त हो जायेगा

आदित्यपुर : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत ``रन फॉर सेफ्टी``

  • डीसी-एसपी ने "रन फॉर सेफ्टी" को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Adityapur-Road-Sefty.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Adityapur (Sanjeev Mehta)सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम 2024 के तहत जागरूकता उदेश्य से इंडोर स्टेडियम सरायकेला से भगवान बिरसा स्टेडियम सरायकेला तक "रन फॉर सेफ्टी" (पैदल मार्च) कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया. रन फॉर सेफ्टी अभियान का जिला दण्डाधिकारी सह डीसी रवि शंकर शुक्ला, एसपी डॉ विमल कुमार तथा उप विकास आयुक्त के द्वारा सामूहिक रुप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. अभियान में उत्कृष्ट विद्यालय (नृप राज्य प्लस टू उच्च विद्यालय सरायकेला) के छात्र छात्राओं नें भाग लिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-minority-and-aided-primary-school-teachers-association-honored-the-central-committee-members/">जमशेदपुर

: अल्पसंख्यक एवं सहायता प्राप्त प्राथमिक विद्यालय शिक्षक संघ ने किया केंद्रीय कमेटी सदस्यों को सम्मानित
अभियान इनडोर स्टेडियम सरायकेला से प्रारम्भ हो थाना रोड, संजय चौक से होकर भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम सरायकेला में सम्पन्न हुआ. अभियान के तहत पैदल मार्च का आयोजन कर बच्चों के द्वारा “हेलमेट पहने जान बचाएं” “सीट बेल्ट पहने परिवार बचाएं”, “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा”, “वन मिस्टेक गेम ओवर”, “स्पीड थ्रील बट किल”, “गाड़ी चलाएं शौक से शोक से नहीं” “ड्रंक एंड ड्राइव जानलेवा है” नारा लगा लोगो को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-if-the-appointment-process-is-not-started-production-and-transportation-from-all-four-mines-of-sail-will-stop-koda/">किरीबुरु

: नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो सेल की चारों खदानों से उत्पादन व ढुलाई ठप करेंगे : कोड़ा
उक्त कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी, पुलिस प्रशासन के कई वरीय पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. डीसी रवि शंकर शुक्ला ने कहा कि आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने तथा लोगों को सड़क सुरक्षा यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस अभियान में आम नागरिक अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर जागरूक होने का परिचय दें तथा खुद भी यातायात नियमों के पालन करें एवं अपने आसपास अपने परिचित लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-vashishtha-narayan-singh-is-national-vice-president-in-nitishs-new-team-kc-tyagi-is-political-advisor-and-national-spokesperson/">बिहार

: नीतीश की नयी टीम में वशिष्ठ नारायण सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, केसी त्यागी राजनीतिक सलाहकार और राष्ट्रीय प्रवक्ता
वहीं एसपी डॉ. विमल कुमार ने सड़क सुरक्षा यातायात नियमों के अनुपालन करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि बड़े वाहन चलाते समय शीट बेल्ट एवं दु पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग जरूर करें, साथ ही ओवर स्पीडिंग एवं स्टंटबाजी ना करें. उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उदेश्य से प्रशासन द्वारा विभिन्न गतिविधिया आयोजित की जा रही है जिसमे अपना सहयोग प्रदान कर अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें. इसे भी पढ़ें : प्राकृतिक">https://lagatar.in/the-quantity-of-natural-resources-is-limited-governor/">प्राकृतिक

संसाधनों की मात्रा सीमित : राज्यपाल
कार्यक्रम में परियोजना निदेशक आईटीडीए संदीप कुमार दौराइबुरु, जिला परिवहन पदाधिकारी शंकरचार्या सामद, प्रखंड विकास पदाधिकारी सरायकेला यस्मिता सिंह, कार्यपालक दंडाधिकारी डॉ सुधा वर्मा, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी आदिति सिंह एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : अमित">https://lagatar.in/amit-shah-said-country-will-be-free-from-the-problem-of-naxalism-in-the-next-three-years/">अमित

शाह ने कहा, देश अगले तीन साल में नक्सलवाद की समस्या से मुक्त हो जायेगा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp