Search

 
 
 

आदित्यपुर : दुकानदारों से रंगदारी मांगने वाले पांच नाबालिगों को पुलिस ने दबोचा

 
Adityapur ( Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर पुलिस ने दिंदली बाजार के दुकानदारों की लिखित शिकायत के छह घंटे के भीतर रंगदारी मांगने वाले पांच नाबालिग को गिरफ्तार किया है. इनके पास से हथियार भी बरामद हुआ हैं. सभी से पूछताछ की जा रही है. इसके साथ ही थाना प्रभारी द्वारा दिंदली बाजार के दुकानदारों से किया गया वादा पूरा हो गया. बता दें कि शनिवार रात कुछ लोगों ने दिंदली बाजार स्थित प्रेम वस्त्रालय में घुसकर हथियार के बल पर रंगदारी की मांग की थी. विरोध करने पर मारपीट भी की थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-citys-daughter-shilpa-shivangi-became-gold-medalist-of-llm-brought-laurels-to-jamshedpur-in-ranchis-nusral/">जमशेदपुर

: शहर की बेटी शिल्पा शिवांगी बनी एलएलएम की गोल्ड मेडलिस्ट, रांची के एनयूएसआरएएल में किया जमशेदपुर का नाम रोशन

दुकानदारों ने सुरक्षा की लगाई थी गुहार 

इस घटना से भयभीत दुकानदारों ने रविवार सुबह पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई थी. थाना प्रभारी राजन कुमार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया था और अभियुक्तों की धरपकड़ में जुट गए थे. घटना के चंद घंटों के भीतर ही थाना प्रभारी राजन कुमार ने अपने अफसरों के साथ आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती की घेराबंदी कर अलग-अलग हिस्सों से पांचो आरोपियों को धर दबोचा और उनकी निशानदेही पर एक धारदार हथियार भी बरामद कर लिया. फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही