Search

 
 
 

Adityapur : आदित्यपुर और गम्हरिया में पुलिस ने शराब भट्ठी तोड़ा

 
  • 1650 किलो जावा महुआ किया नष्ट, 30 लीटर शराब बरामद
Adityapur (Sanjeev Mehta) :   विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर सरायकेला पुलिस का अवैध शराब चुलाई के विरुद्ध अभियान तेज है. आदित्यपुर पुलिस ने शुक्रवार की रात सपड़ा जंगल में शराब माफिया शिवा मंडल के ठिकानों पर छापेमारी कर शराब भट्ठी को तोड़ दिया. वहां शराब चुलाई के लिए तैयार हो रहे करीब 1400 किलोग्राम जाबा महुआ को नष्ट कर दिया गया. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-cell-workers-associated-with-voting-will-get-training-in-kiriburu-and-guva-on-21-22/">Kiriburu

: मतदान से जुड़े सेलकर्मियों को 21-22 को किरीबुरु एवं गुवा में मिलेगा प्रशिक्षण
हालांकि छापेमारी के पूर्व शराब भट्ठी में काम कर रहे लोग फरार हो गये. वहीं शनिवार को अहले सुबह गम्हरिया पुलिस ने कांड्रा के बुरुडीह जंगल में शराब भट्ठी पर छापेमारी कर 250 किलोग्राम जावा महुआ को नष्ट किया. साथ ही वहां से 30 लीटर तैयार शराब भी बरामद किया है. इस छापेमारी अभियान में पुलिस अधिकारी रंजीत कुमार, राहुल सिंह के साथ टाइगर मोबाइल के जवान नीतीश पांडेय और राघवेंद्र कुमार शामिल थे. जानकारी देते हुए आदित्यपुर थाना प्रभारी ने बताया कि शिवा मंडल इस क्षेत्र का बड़ा शराब माफिया है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-loading-contractors-exploiting-the-workers-of-barajamda-railway-siding/">Kiriburu

  : बड़ाजामदा रेलवे साइडिंग के मजदूरों का शोषण कर रहे लोडिंग ठेकेदार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही