Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : पुलिस ने तीन बदमाशों से 32.5 ग्राम ब्राउन शुगर पकड़ा, भेजा जेल

Advertisement
Advertisement
Adityapur : आदित्यपुर पुलिस ने ब्राउन शुगर के कारोबारियों के विरुद्ध जोरदार अभियान चला रखा है. शुक्रवार की रात आदित्यपुर पुलिस ने 32.5 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया. तीन को शनिवार को जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने सादिक अंसारी, जाकिर हुसैन उर्फ ढांचा और सद्दाम हुसैन को आदित्यपुर-कदमा टोल प्लाजा के पास से ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि इनमें से सादिक अंसारी और सद्दाम हुसैन को पुलिस पूर्व में भी ब्राउन शुगर के साथ पकड़कर जेल भेजा था. पुलिस ने सादिक अंसारी के पास से 2600 रुपए नगद, स्कूटी (जेएच 05 बीएन 1100), एप्पल कंपनी का मोबाइल व अन्य कागजात जब्त किया है. इसकी जानकारी आदित्यपुर थाना में शनिवार की शाम सरायकेला एसडीपीओ हरविंदर सिंह और थाना प्रभारी आलोक दुबे ने प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर एसपी के निर्देश पर आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर के समीप एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चल रही थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-duplex-was-not-completed-by-doing-the-agreement-in-gokulnagar-the-land-owner-filed-an-fir/">जमशेदपुर

:गोकुलनगर में एग्रिमेंट कर डुप्लेक्स पूरा नहीं किया, जमीन मालकिन ने किया एफआइआर
इसी दौरान कदमा टोल से आदित्यपुर की ओर आ रहे एक स्कूटी सवार को चेकिंग के लिए रोका गया, जिसने अपना नाम सादिक अंसारी बताया. इसकी तलाशी लेने पर उसके बटुआ से 10 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि सादिक अंसारी ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में अपने तथा अपने अन्य सहयोगियों के साथ ब्राउन शुगर रखने एवं बेचने के अपराध को स्वीकार किया है. उसकी निशानदेही पर ही अभियुक्त साकिर हुसैन उर्फ ढांचा के पास से 11 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया गया. साकिर उर्फ ढांचा की निशानदेही पर सद्दाम हुसैन को गिरफ्तार किया गया. उसके पास से 11.5 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि सादिक अंसारी मुख्य सप्लायर से माल खरीद कर ढांचा और सद्दाम हुसैन के माध्यम से मुस्लिम बस्ती में बेचने का धंधा करता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही