Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर पुलिस ने चोरी की आठ बाइक के साथ सरगना सहित तीन को पकड़ा

Advertisement
Advertisement
Adityapur : आदित्यपुर पुलिस का बाइक चोर गिरोह के खिलाफ अभियान लगातार जारी है. शुक्रवार को आदित्यपुर थाना की पुलिस ने चोरी की आठ बाइक के साथ सरगना सहित तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इसकी जानकारी प्रेसवार्ता कर थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने दी. उल्लेखनीय है कि आदित्यपुर पुलिस पिछले एक माह से बाइक चोर गिरोह के खिलाफ अभियान चला रखी है. पिछले दिनों गम्हरिया लाल बिल्डिंग के समीप से बाइक चोरी करते रंगे हाथ एक बाइक चोर गिरोह के सदस्य को पकड़ा था. पकड़ाए बाइक चोर कारू मुंडा की निशानदेही पर छापेमारी कर कुचाई थाना अंतर्गत सियाडीह गांव के नवाडीह टोला से आदित्यपुर पुलिस ने चोरी के 8 मोटरसाइकिल और कारू मुंडा के सहयोगी जेटा मुंडा और एतवा मुंडा को गिरफ्तार किया. इसे भी पढ़ें : सेंसेक्स">https://lagatar.in/sensex-down-240-points-nifty-slips-from-the-level-of-17-thousand-hcl-tech-top-gainer/">सेंसेक्स

में 240 अंकों की गिरावट, निफ्टी 17 हजार के लेवल से फिसला, एचसीएल टेक टॉप गेनर
आज सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. बता दें कि आदित्यपुर पुलिस द्वारा बाइक चोर गिरोह के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. अब तक पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में दो दर्जन से भी ज्यादा चोरी के बाइक और करीब एक दर्जन अपराधी सलाखों के पीछे भेजे जा चुके हैं. आदित्यपुर थाना प्रभारी ने इसे एक बड़ी उपलब्धि बताया और कहा इससे न केवल सरायकेला जिला, बल्कि पड़ोसी जिला जमशेदपुर में भी हो रही बाइक चोरी की घटनाओं पर नकेल कसी जा सकेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही