Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : ईद की पूर्व संध्या पर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

Adityapur (Sanjeev Mehta) : ईद उल फितर पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के उद्देश्य से ईद की पूर्व संध्या पर आदित्यपुर पुलिस ने फ्लैग मार्च किया. शुक्रवार की शाम आदित्यपुर के मुस्लिम बस्ती, थाना रोड, मुख्य मार्ग, चुना भट्ठा सहित विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया. थाना प्रभारी राजन कुमार के नेतृत्व में एसआई मनीष रॉय, एसआई शिव शंकर प्रसाद के साथ सशस्त्र बल फ्लैग मार्च में शामिल थे. थाना प्रभारी राजन कुमार ने कहा कि आदित्यपुर पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए फ्लैग मार्च किया है. उन्होंने कहा कि पुलिस असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रख रही है. शनिवार को ईद की नमाज के दौरान भी सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम रहेंगे. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-gangotri-kujur-reaches-chowka-mantra-given-on-booth-empowerment/">चांडिल

: गंगोत्री कुजूर पहुंची चौका, बूथ सशक्तीकरण पर दिया मंत्र
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही