Search

 
 
 

आदित्यपुर : पुलिस ने 80 बोतल देसी व सात बोतल नकली अंग्रेजी शराब किया जब्त

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर पुलिस को अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध बड़ी सफलता मिली है. गुप्त सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी ने एक टीम गठित कर औद्योगिक क्षेत्र के फेज 6 में विद्युत सब स्टेशन के पास छापेमारी कर 88 बोतल देसी और 7 बोतल नकली अंग्रेजी शराब जब्त किया है. एक व्यक्ति हीरो साइकिल पर बोरे में भरकर अवैध शराब की खेप अन्यत्र सप्लाई करने जा रहा था. पुलिस को देख उक्त व्यक्ति साइकिल छोड़कर फरार हो गया. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-seminar-on-change-management-for-organizational-excellence-organized-at-guava-mine/">नोवामुंडी

: गुवा खदान में “सांगठनिक उत्कृष्टता हेतु परिवर्तन प्रबंधन” विषय पर संगोष्ठी आयोजित
इस छापेमारी टीम में थाना प्रभारी के साथ पुलिस अधिकारी शैलेंद्र टुडू और उदय कुमार के साथ आरक्षी सुमन कुमार और जितेंद्र चौहान शामिल थे. पुलिस देसी व नकली अंग्रेजी शराब की बरामदगी के बाद अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है. वहीं अहले सुबह बालू लदे हाइवा के विरुद्ध भी खान खनिज अधिनियम 1957 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. उक्त दोनों कार्रवाई की जानकारी थाना प्रभारी राजन कुमार ने प्रेसवार्ता कर दी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही