Search

 
 
 

आदित्यपुर : रात के अंधेरे में अवैध बालू ले जा रहे हाइवा को पुलिस ने किया जब्त

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : झारखंड में बालू खनन पर रोक है. इसके बावजूद रात के अंधेरे में बालू माफियाओं का खेल जारी है. तमाम प्रशासनिक सख्ती के बाद भी बालू माफिया सक्रिय हैं. यही कारण है कि बालू चार गुणा अधिक कीमतों पर बिक रहे हैं. रविवार की देर रात गम्हरिया पुलिस की गश्ती टीम ने टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग से हाइवा (जेएच 05 बीजी 2015) से बालू ले जाते पकड़ा है. इसे भी पढ़ें : अबूधाबी">https://lagatar.in/abu-dhabi-poets-of-bihar-and-jharkhand-recited-poems-of-patriotism-at-the-indian-embassy-in-uae/">अबूधाबी

: यूएई के भारतीय दूतावास में बिहार व झारखंड के कवियों ने सुनाई देशप्रेम की कविताएं
चालक से बालू उठाव संबंधित चालान की मांग की गई किंतु चालक के पास कोई चालान नहीं मिला. इसके बाद पुलिस ने हाइवा को चालक सहित हिरासत में ले लिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. यह जानकारी थाना प्रभारी राजीव सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि तमाम बंदिशों के बाद भी माफिया अवैध बालू का खनन कर रहे हैं. उन्होंने जांच के उपरांत कार्रवाई करने की बात कही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही