Search

 
 
 

आदित्यपुर : बंधन बैंक के कलेक्शन एजेंट सहित लूट के आधा दर्जन मामले का पुलिस ने किया खुलासा

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : सरायकेला पुलिस को लूट मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने 26 अप्रैल को गम्हरिया के रापचा गांव में बंधन बैंक के कलेक्शन एजेंट से हुई लूट मामले सहित आधा दर्जन से अधिक लूटपाट के मामले का खुलासा किया है. इसके तहत पुलिस ने अंतरराज्यीय लूटपाट गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. शनिवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीपीओ हरविंदर सिंह ने गम्हरिया थाना में बताया कि कांड के उद्भेदन हेतु एसपी के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया था. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-to-prevent-water-logging-the-sdo-took-stock-of-the-streets/">चक्रधरपुर

: जल जमाव को रोकने के लिए एसडीओ ने लिया गली-मोहल्ले का जायजा

बदमाशों ने लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की

टीम ने तकनीकी सेल की सहायता से दो बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. गिरफ्त में आए बदमाश का नाम मोहम्मद हुसैन एवं लखन महतो है. इनके खिलाफ सरायकेला, गम्हरिया, सिनी, बड़बिल सहित अन्य थानों में कई मामले दर्ज हैं. उन्होंने बताया कि गिरोह द्वारा गम्हरिया थाना क्षेत्र से 70,000, सिनी थाना क्षेत्र से 68,000, राजनगर के पहाड़पुर मोड़ से 68,325, गोपीनाथपुर राजनगर से 1,57,000, सरायकेला हल्दीबनी से 70,000 रुपये लूट व छिनतई की घटना को अंजाम दिया गया है. इन सभी कांडों में इनके द्वारा अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई है. प्रेसवार्ता में गम्हरिया थाना प्रभारी सुषमा कुमारी भी मौजूद रहीं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही