Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : शांति नगर में हुई रंगदारी व छिनतई के आरोपी को पुलिस पकड़ने में विफल

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : शांतिनगर गम्हरिया के कारोबारी युवक गोपाल सरकार से बस्ती के युवकों ने शराब पीने के लिए रंगदारी मांगी थी. रंगदारी नहीं देने पर उनके पूरे परिवार को शनिवार को  बुरी तरह से पीटा था गया. इस मामले में पत्नी ने थाने में शिकायत की थी. आज पांच दिन बीतने के बाद भी पुलिस आरोपी यूवकों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है. सात पीड़ित परिवार के परिजन थाने का चक्कर लगा रहे हैं. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sanu-singh-became-seraikela-district-president-of-hindu-peeth-youth/">जमशेदपुर

: सानू सिंह बने हिन्दू पीठ युवा के सरायकेला जिलाध्यक्ष

बदमाशों ने छीने 15 हजार नगद और दो चांदी के चेन 

बता दें कि गोपाल सरकार को बस्ती के युवक अमित गोराई और राथू गोराई ने आठ अन्य युवकों के साथ महज इसलिए पीटकर अधमरा कर दिया था कि उसने इन यूवकों को शराब पीने के लिए रंगदारी स्वरूप रुपये नहीं दिये थे. पति को छुड़ाने जब पत्नी गंगा सरकार अपने बेटे के साथ भागकर पहुंची तो युवको ने पत्नी और बेटे को भी पीट दिया था. इस मारपीट की घटना में युवकों ने गोपाल सरकार से 15 हजार नगद और दो चांदी के चेन छीन ली वहीं उनकी पत्नी के गले से मोती लगे सोने के लॉकेट भी छीन लिया था. बात यहीं खत्म नहीं हुई थी, जब अपने घायल पति का इलाज कराकर शाम को जब पूरा परिवार घर पहुंचा तो रात में घर में घुसकर भी मारपीट किया था और धमकी दी कि बस्ती में रहना है तो रंगदारी देनी होगी, वर्ना घर बेचकर जाना होगा. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-fraud-of-12-crores-in-the-name-of-share-purchase-and-sale-from-the-proprietor-of-sakchi-life-line-nursing-home/">जमशेदपुर:

साकची लाइफ लाइन नर्सिंग होम के प्रोपराइटर से शेयर खरीद-बिक्री के नाम पर 12 करोड़ की धोखाधड़ी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही