Search

 
 
 

आदित्यपुर : बकरीद को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, निकाला गया फ्लैग मार्च

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : त्याग और बलिदान का पर्व बकरीद को लेकर आदित्यपुर पुलिस अलर्ट मोड पर है. बकरीद की पूर्व संध्या पर बुधवार को सरायकेला एसडीपीओ हरविंदर सिंह के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया. इस दौरान पुलिस ने लोगों से शांतिपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ मिलजुल कर त्योहार मनाने की अपील की. एसडीपीओ ने बताया कि शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों को पुलिस चिन्हित कर कार्रवाई करेगी. बकरीद को देखते हुए सोशल मीडिया पर विशेष ध्यान पुलिस रख रही है. ताकि अफवाह फैलाने, माहौल बिगाड़ने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा सके. एसडीपीओ ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए थाना प्रभारी को आवश्यक निर्देश भी दिए. कहा कि बकरीद की नमाज अदा करने के दौरान मुस्लिम बस्ती समेत सभी चौक चौराहों पर पुलिस के जवान अलर्ट मोड पर रहेंगे. संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumariya-three-sabers-will-have-free-operation-in-ganga-memorial-hospital/">डुमरिया

: तीन सबरों का गंगा मेमोरियल अस्पताल में होगा निःशुल्क ऑपरेशन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही