Search

 
 
 

आदित्यपुर : पुलिस करती रही छापेमारी, आकाश गोप की हत्या के आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आकाश गोप के हत्या के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दिन-रात छापेमारी करती रही, लेकिन पकड़ में नहीं आये. इधर आकाश गोप के हत्या के आरोपी ओम सरदार, रजनीकांत बेहरा और आशीष कुमार दीप ने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया. बता दें कि मांझी टोला शिरीष भट्ठा के पास 12 जून की शाम जुआ खेलने के दौरान सालडीह निवासी आकाश गोप को गोली मार घायल कर दिया था. 23 जून को इलाज के क्रम में रांची स्थित रिम्स में उसकी मौत हो गई थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-collection-of-20-units-of-blood-in-blood-donation-camp-of-nehru-yuva-kendra/">जमशेदपुर

: नेहरू युवा केन्द्र के रक्तदान शिविर में 20 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह
पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की थी, लेकिन अभी तक पुलिस ने इन आरोपियों को नहीं पकड़ पाई थी. आत्मसमर्पण करने वाले ओम सरदार, रजनीकांत बेहरा व आशीष दीप को सरायकेला जेल भेज दिया गया है. गौरतलब है कि विगत दिनों आदित्यपुर में आकाश गोप को गोली मार दी गई थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही