Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर स्थित शेरे पंजाब चौक पर आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार ने एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान करीब 2 दर्जन वाहनों से जुर्माना वसूला गया. थाना प्रभारी ने बताया कि पर्व त्योहार के मद्देनजर आला अधिकारियों के निर्देश पर चौक-चौराहे पर एंटी क्राइम जांच अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान ड्रंक एंड ड्राइव, बगैर हेलमेट, बगैर सीट बेल्ट, ओवर लोडेड वाहन आदि की जांच की गई साथ ही वाहनों के जरूरी कागजात की भी जांच की गई. जो व्यक्ति का कागजात नहीं दिखाया उनसे जुर्माना वसूला गया. एंटी क्राइम वाहन जांच से लोगों में अफरा-तफरी देखने को मिला.
इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-police-sent-three-accused-to-jail-for-injuring-by-setting-fire/">चांडिल
: आग लगाकर घायल करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को भेजा जेल
[wpse_comments_template]

Leave a Comment