Search

 
 
 

आदित्यपुर : फरार आरोपी के घर पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार के आदेश पर सोमवार को पुलिस अधिकारी मकसूद अहमद ने आदित्यपुर थाना कांड संख्या 228/17 धारा 302, 201,120, 34 एक्ट के आरोपी सिक्स एलएफ हरिओम नगर रोड नं 1 निवासी लोबिन सिंह के घर इश्तेहार चस्पा किया. इसमें अदालत में आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई है. जिले के एसपी डॉ विमल कुमार के निर्देश पर पुलिस लगातार अपराधियों पर नकेल कस रही है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-dharna-demonstration-at-jantar-mantar-to-include-ho-language-in-the-eighth-schedule/">चाईबासा

: हो भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन
इसी क्रम में कुख्यात अपराधी के घर इश्तेहार चस्पा कर उन्हें सरेंडर करने की चेतावनी दे रही है. आत्मसमर्पण नहीं करने पर पुलिस उन अपराधियों के घर की कुर्की करेगी. एसआई मकसूद अहमद ने बताया कि लोबिन सिंह कुख्यात अपराधी है. उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं. कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर कोर्ट से वारंट जारी किया गया था. बावजूद कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ. इसके बाद कोर्ट से इश्तेहार चिपकाने का आदेश मिला है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही