Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : पुलिस ने छापामारी कर 700 बोतल अंग्रेजी शराब किया बरामद

Adityapur ( Sanjeev Mehta) : भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब की खेप को आदित्यपुर पुलिस ने पकड़ा है. इसकी गुप्त सूचना एसपी आनंद प्रकाश को मिली थी. इस सूचना के बाद आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. पुलिस ने मंगलवार सुबह सापड़ा मोड़ के पास छापेमारी की. इस दौरान एक (जेएच 01 डीडी 6302) टाटा मैजिक को भारी मात्रा में शराब के साथ पकड़ा. पुलिस ने चालक खरसावां के विषयगोडा निवासी राजेश हेम्ब्रम और खरसावां के ही रहने वाले खलासी गोपाल जोंकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. इसी बीच मौका पाकर चालक मौके से फरार हो गया. टाटा मैजिक की तलाशी लेने पर लोकल मेड अंग्रेजी शराब 27 कार्टून (करीब 700 बोतल) बरामद हुआ है. आशंका जताई जा रही है कि यह अवैध शराब की खेप चांडिल से लाई जा रही थी. थाना प्रभारी ने बताया कि चांडिल में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री पहले भी पकड़ी जा चुकी है. छापेमारी दल में अभिषेक कुमार, सुमन सौरभ, राजू राणा, अशोक शर्मा शामिल थे. इसे भी पढ़ें : कोल्हान">https://lagatar.in/kolhan-university-exam-notice-on-wednesday-april-19-ug-2nd-and-4th-semester-exam-postponed/">कोल्हान

विश्वविद्यालय परीक्षा नोटिस : बुधवार (19 अप्रैल) को स्नातक दूसरे व चौथे सेमेस्टर की परीक्षा स्थगित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही