Search

 
 
 

आदित्यपुर : पुलिस ने छापेमारी कर 69 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब किया जब्त, संचालक को भेजा जेल

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : छोटा गम्हरिया के बाल्मीकि नगर के समीप संचालित झोंपड़ीनुमा होटल में अवैध शराब का कारोबार होने की सूचना पर बुधवार को गम्हरिया पुलिस ने छापेमारी की. छापेमारी में पुलिस ने 69 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की. पुलिस ने संचालक लालटू गोराई को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. गम्हरिया थाना के पुलिस अवर निरीक्षक रितेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त होटल में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है. इसे भी पढ़ें :राजनगर">https://lagatar.in/rajnagar-bdo-held-a-meeting-for-the-success-of-the-tricolor-campaign-at-har-ghar/">राजनगर

: हर घर तिरंगा अभियान की सफलता के लिए बीडीओ ने की बैठक

 तलाशी लेने पर विभिन्न प्रकार के शराब बरामद किया गया बरामद

इसी सूचना पर टीम गठित कर होटल में छापामारी की गई. छापेमारी करने गई पुलिस को देख संचालक लालटू गोराई भागने लगा जिसे खदेड़कर पकड़ लिया गया. होटल के अंदर तलाशी लेने पर विभिन्न प्रकार के 69 बोतल शराब बरामद किया गया है. शराब का धंधा करने संबंधी कागजात मांगने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया और देर शाम न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही