Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर :  पुलिस ने जोगिलोंग गोंडी में छापेमारी कर 1800 किलो जावा महुआ व 300 लीटर शराब किया जब्त

Adityapur : (Sanjeev Mehta) : गम्हरिया पुलिस के सहयोग से उत्पाद विभाग ने प्राप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर शराब भट्टी ध्वस्त कर 1800 किलो जावा महुआ और 300 लीटर महुआ शराब जब्त किया है. इस छापेमारी में गम्हरिया पुलिस के साथ सरायकेला के उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर दरोगा निर्भय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में सुदूरवर्ती गांव जोगिलोंग गोंडी में छापेमारी की गई. वहां काफी समय से चल रहे अवैध शराब भट्ठी को ध्वस्त किया गया. इस संबंध में दारोगा निर्भय सिंह ने बताया कि कई लोगों ने गांव में शराब भट्ठी चलाए जाने की सूचना दी थी. तत्पश्चात एक टीम गठित कर वहां छापेमारी की गई. इस दौरान भट्ठी से 18 सौ किलो जावा महुआ, करीब तीन सौ लीटर शराब और काफी मात्रा में शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाले सामानों को जब्त किया गया है.
इसे भी पढ़ें :किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-foundation-stone-laid-for-amrit-sarovar-yojana/">किरीबुरु

: अमृत सरोवर योजना का किया गया शिलान्यास

संचालक समेत अन्य लोग हुए फरार

हालांकि छापेमारी की भनक लगते ही भट्ठी संचालक समेत वहां कार्य करने वाले अन्य लोग फरार हो गए. इस छापेमारी में संचालक सुदर्शन सिंह, कोका गोप, सिदान गोप, पदों गोप, पिंटू गोप, खगेन गोप, जोलहा प्रमाणिक और रखाल मचबा के खिलाफ गम्हरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.
  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही