Search

 
 
 

आदित्यपुर : गुप्त सूचना पर पुलिस ने की मुस्लिम बस्ती में छापेमारी, ड्रग्स पेडलर फरार

 
Adityapur (sanjeev mehta) : आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार ने मंगलवार की सुबह मुस्लिम बस्ती में ब्राउन शुगर की खेप पहुंचाने आए ड्रग्स पेडलर के आने की गुप्त सूचना पर छापेमारी की. लेकिन ड्रग्स पेडलर को इसकी भनक पहले ही लग चुकी थी. वह पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही फरार हो गया. हालांकि पुलिस ने बस्ती में संदेहास्पद युवकों से पूछताछ की और कई घरों को खंगाला भी लेकिन पुलिस के हाथ खाली रहे. आदित्यपुर के नये थाना प्रभारी राजन कुमार नशे के कारोबार के विरुद्ध एक्शन मूड में हैं. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-candidates-protested-by-burning-documents-related-to-agneepath-scheme/">चक्रधरपुर

:अग्निपथ योजना से संबंधित दस्तावेज जलाकर अभ्यर्थियों ने किया विरोध प्रदर्शन

बस्ती के युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं

बता दें कि ब्राउन शुगर के कारोबारियों के गढ़ कहे जानेवाले आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती और अलकतरा ड्रम बस्ती में लगातार दबिश दे रहे हैं. खबर मिली है कि थाना प्रभारी मुस्लिम बस्ती के कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रहे हैं. थाना प्रभारी राजन कुमार ने छापेमारी के दौरान बस्ती के कोने-कोने में फैले ब्राउन शुगर के साम्राज्य को अपनी आंखों से देखा और बस्तीवासियों को चेतावनी भी दी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही