Search

 
 
 

आदित्यपुर : ई टिकट कालाबाजारी में पुलिस ने की छापेमारी, संचालक गिरफ्तार

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर रेलवे पोस्ट आरपीएफ ने रोड नंबर 17 स्थित गोलू जनरल स्टोर में छापेमारी कर पर्सनल आईडी पर टिकट बनाने का भंडाफोड़ किया है. आरपीएफ के इंस्पेक्टर एके पांडे ने मंगलवार देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गोलू जनरल स्टोर से 36 हजार रुपये  का 75 इस्तेमाल किया हुआ और दो नया टिकट बरामद किया है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-25-year-old-youth-hanged-in-elder-brothers-house/">आदित्यपुर

: 25 वर्षीय युवक ने बड़े भाई के घर में लगाई फांसी 

आरपीएफ ने अबतक तीन लोग को किया गिरफ्तार

इसके साथ ही संचालक अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया और मोबाइल एवं अन्य संसाधन जब्त कर लिए हैं. ई टिकट की कालाबाजारी रोकने का आदेश दो सप्ताह पूर्व चक्रधरपुर मंडल मुख्यालय से सभी पोस्ट में आया था. इसके लिए एंटी टाउटिंग टीम का गठन भी हुआ है. आरपीएफ ने अभी तक आदित्यपुर और गम्हरिया में दो स्थानों पर छापेमारी कर तीन लोगों को टिकट कालाबाजारी में गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि एक लाख मूल्य से ज्यादा का टिकट बरामद किया गया है. आरपीएफ इंस्पेक्टर एके पांडे के अनुसार पर्सनल आईडी पर दूसरे से ज्यादा पैसा लेकर टिकट बुकिंग करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही