Search

 
 
 

आदित्यपुर : ओयो होटल शुभेच्छा में प्रेमिका की हत्या कर भागे प्रेमी की तलाश में पुलिस कर रही छापेमारी

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर-गम्हरिया मुख्य मार्ग पर स्थित शुभेच्छा होटल (ओयो) के कमरे से मंगलवार की देर शाम मिली 24 वर्षीय एक युवती के शव से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. आदित्यपुर पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है, ताकि हत्या कर भागे प्रेमी की पहचान कर उसे पकड़ा जा सके. इधर आदित्यपुर पुलिस ने युवती क्रांति के आधार कार्ड से मिले पते को खंगाल कर उसके परिजनों को सूचना दे दी है. वहीं होटल में युवक ने जो आधार कार्ड जमा किया था उसके अनुसार उसका नाम मोइनुद्दीन पहलवान है और वह पश्चिम बंगाल के 24 परगना का रहनेवाला है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए रातभर रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर छापेमारी की है, लेकिन अब तक वह पुलिस के पकड़ से बाहर है. थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि महिला गालूडीह की रहने वाली है जिसका नाम कांति देवी है, उसके साथ आया युवक पश्चिम बंगाल 24 परगना डायमंड हार्बर 2 का रहनेवाला मोइनुद्दीन पहलवान ( 32) है। उन्होंने बताया कि पुलिस को होटल से दोनों का आधार कार्ड से पता व अन्य जानकारियां प्राप्त हुई है. जिसके आधार पर पुलिस हर पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें :दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-truck-crushed-people-sleeping-on-footpath-four-killed-2-in-critical-condition/">दिल्ली

: फुटपाथ पर सो रहे लोगों को ट्रक ने कुचला,चार की मौत, 2 हालत गंभीर

आदित्यपुर के बुद्धिजीवी मिलेंगे एसपी से

इधर आदित्यपुर के बुद्धिजीवी मंच के प्रतिनिधियों ने ऐसे होटलों को बंद कराने को लेकर आज एसपी से मिलने का निर्णय लिया है. बुद्धिजीवियों का मानना है कि ओयो से संबंधित होटल इन दिनों प्रेमी जुगलों की सुरक्षित अड्डा बना हुआ है. ऐसे होटलों को बंद कराने की मांग मंच का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को एसपी से मिलकर ज्ञापन सौंपेंगे. बुद्धिजीवियों का मानना है कि होटल संचालक अपने होटल को ओयो से निबंधित कराकर ऑनलाइन बुकिंग कर आने वाले प्रेमी जोड़ों को कमरे उपलब्ध करा रहे हैं. पिछले दिनों ऐसे ही एक होटल में आनेवाले प्रेमी जोड़ों पर आपत्ति जताते हुए स्थानीय लोगों ने आदित्यपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसपर थाना प्रभारी ने जांच भी की थी और रिहायशी इलाकों में ऐसे जोड़ों को कमरे देने से परहेज करने का आदेश दिया, इसके बावजूद होटल प्रबंधन द्वारा मनमानी की जा रही थी जिसका दुष्परिणाम यह हत्या है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही