Search

 
 
 

आदित्यपुर : शादी की नीयत से अगवा नाबालिग को पुलिस ने किया सकुशल बरामद

 
Adityapur (Sanjeev mehta) : आरआईटी थाना क्षेत्र से शादी की नीयत से नाबालिग का अपहरण करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने न केवल नाबालिग को अपहर्ताओं के चंगुल से सकुशल बरामद कर लिया है. साथ ही तीन अपहर्ताओं को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इसकी जानकारी सरायकेला एसपी ऑफिस में एसपी आनंद प्रकाश ने दी. उन्होंने बताया कि बीते 11 मई को नाबालिग के पिता ने आरआईटी थाने में अपनी पुत्री के अपहरण होने की शिकायत दर्ज कराई थी. जिसमें रौनक कुमार वर्मा, साहिल हेंब्रम, रोहित कुमार वर्मा, राहुल कुमार वर्मा, राजीव नयन वर्मा एवं सन्नी को आरोपी बनाया था. कांड की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी मुख्यालय चंदन वत्स के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-four-criminals-arrested-for-demanding-levy-in-the-name-of-cpi-maoist/">चाईबासा

: भाकपा माओवादी के नाम पर लेवी मांगने वाले चार अपराधी गिरफ्तार

25 मई को नाबालिग को किया गया बरामद

टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहरण करने में सहयोगी के रूप में प्राथमिक अभियुक्त सन्नी कुमार एवं रोहित कुमार वर्मा को बीते 24 मई को हिरासत में लिया गया. दोनों के अपराध स्वीकारोक्ति बयान में नाबालिग को अपहरण करने में मदद करने के आरोप को स्वीकार किया. जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि टीम में सम्मिलित पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों के प्रयास एवं तकनीकी व मानवीय सहयोग से 25 मई 2023 को नाबालिग लड़की को बरामद किया गया तथा प्राथमिक अभियुक्त रौनक वर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है. टीम में शामिल छापेमारी दल में थाना प्रभारी सागर लाल महथा, पुलिस अवर निरीक्षक चितरंजन कुमार, सुजीत कुमार सिंह, अरुण कांत पांडे, करुणा कुमारी, टाइगर मोबाइल उधम सिंह, विकास चंद्र पांडे एवं उमाशंकर सिंह के अलावा अन्य सशस्त्र बल शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही