Search

 
 
 

आदित्यपुर : फायरिंग के चार आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर 2 के रोड नंबर 13 में आधी रात को एक कारोबारी नीलू सेठ के घर जाकर गाली गलौज करने और दहशत फैलाने की नीयत से गोली चलाने के चार आरोपियों को आरआईटी पुलिस ने सोमवार की शाम जेल भेज दिया है. जेल जाने वाले अभियुक्तों में शेरे पंजाब चौक के अंजन चटर्जी, शिवा महतो, आदित्यपुर बस्ती ए रोड, छोटू महतो इच्छापुर और सदानंद बारीक आदित्यपुर बस्ती डी रोड निवासी शामिल हैं. सभी आरोपियों को इच्छापुर से गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से एक पिस्टल, 2 गोली, 1 खोखा, बाइक बरामद और एक मोबाइल फोन और एक की पैड बरामद किया गया है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/Adityapur-arest-1.jpg"

alt="" width="1600" height="1200" /> इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fir-named-on-aman-and-vinit-in-shooting-uday-chaudhary/">जमशेदपुर

: उदय चौधरी को गोली मारने में अमन व विनित पर नामजद प्राथमिकी
थाना प्रभारी मो तंजील खान ने बताया कि मामला रंगदारी से जुड़ा है. सभी आरोपियों ने नीलू सेठ को डराने धमकाने का प्लान बनाकर उस रात घर जाकर गाली गलौज और फायरिंग की थी. बता दें कि आरआईटी थाना क्षेत्र के रोड नंबर 13 में रविवार की रात नीलू सेठ के घर आधी रात को गोलीचालन की घटना घटित हुई थी. इस घटना के उद्भेदन में थाना प्रभारी के साथ संजय हेम्ब्रम, अभिषेक प्रताप और हवलदार किंडो मुंडा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही