Search

आदित्यपुर : बहन की प्राथमिकी पर मां को प्रताड़ित करने वाले बेटे व उसकी पत्नी को पुलिस ने भेजा जेल

Adityapur (Sanjeev Mehta) : बहन की प्राथमिकी पर मां को प्रताड़ित करने वाला बैंक मैनेजर पत्नी संग जेल भेजा गया है. बता दें कि केनरा बैंक आदित्यपुर शाखा के मैनेजर प्रीतम कुमार की मां 73 वर्षीय कमला देवी बुधवार देर रात दम तोड़ दी थी. इस मामले में कमला देवी की बड़ी बेटी सविता देवी ने थाना में अपने भाई प्रीतम के विरुद्ध मां का देखभाल नहीं करने, मानसिक और शारिरिक रूप से प्रताड़ित करने की शिकायत करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-in-the-middle-of-the-road-in-jharia-a-young-man-broke-the-glass-of-an-auto-with-a-stick/">धनबाद:

झरिया में बीच सड़क पर युवक ने लाठी से ऑटो का शीशा फोड़ा

महिला अपने बेटे पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा रही थी

जिस पर कार्रवाई करते हुए आदित्यपुर पुलिस ने बैंक मैनेजर प्रीतम कुमार और उसकी पत्नी की गिरफ्तार कर जेल भेजा है. बता दें कि मंगलवार को बैंक मैनेजर की मां कमला देवी को राजद नेत्री शारदा देवी और महिला की बनारस से आई पुत्री सविता देवी मरणासन्न अवस्था में थाना लेकर पहुंची थी. तब महिला होश में थी और अपने इकलौता बेटा पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा रही थी. राजद नेत्री शारदा देवी ने बताया कि कमला देवी सालडीह बस्ती में रहती है. इनके पति का नाम स्वर्गीय सुखदेव प्रसाद है जो पटना जनगणना आफिस में कार्यरत थे. सेवानिवृत्त होने के बाद बेटे के पास आदित्यपुर रहने आ गए थे. उनका कोरोना में डेथ हो गया था. इनका पुत्र प्रीतम कुमार पिता के मरने के बाद मां को प्रताड़ित कर रहा था. उसने मां को एक किराए के मकान में अकेले छोड़ दिया था, जिसका देखरेख भी किराएदार के ही जिम्मे सौंप रखा था. वहीं उनकी पुत्री सविता ने बताया कि पिता के जीवित रहते पटना के लोहानीपुर का जमीन भी उसके भाई प्रीतम ने 12 लाख रुपये में पिता को बिना बताए बेच दिया था. वहीं विधवा मां को किराए के मकान पर रख कर छोड़ दिया है और प्रताड़ित कर रहा है. इसे भी पढ़ें :आर्मी">https://lagatar.in/army-chief-manoj-pandey-said-the-situation-on-lac-is-under-control-but-anything-can-happen/">आर्मी

चीफ मनोज पांडे ने कहा, LAC पर स्थिति नियंत्रण में, पर कुछ भी हो सकता है…

कमला देवी को एक मकान से अचेत अवस्था में रेस्क्यू कराया गया था

इसकी सूचना पाकर और मां की बदतर स्थिति को लेकर मंगलवार को वह बनारस से यहां आई है. स्थिति खराब देखकर वह अपनी मां को लेकर थाना पहुंची है. उसने कहा की उसका भाई प्रीतम पेंशन का पैसा भी रख ले रहा है. भाई प्रीतम केनरा बैंक आदित्यपुर शाखा में कार्यरत है. वह शादीशुदा है पत्नी व एक बेटा भी है. आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि सविता देवी के लिखित बयान पर बेटा प्रीतम कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी पुत्र और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. बता दें कि मंगलवार को वृद्ध कमला देवी को सालडीह बस्ती के एक मकान से अचेत अवस्था में रेस्क्यू कराया गया था. जिसे इलाज के लिए पहले एमजीएम अस्पताल ले जाया गया था, जहां से स्थिति की गंभीरता को देखते हुए टाटा मुख्य अस्पताल रेफर कर दिया गया था. इसे भी पढ़ें :रांची">https://lagatar.in/ranchi-half-yearly-examination-of-class-1-to-7-in-government-schools-will-start-from-january-16-not-18/">रांची

: 16 नहीं 18 जनवरी से शुरू होगी सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 7 की अर्धवार्षिक परीक्षा
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp