Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Adityapur : चोरी का खुलासा करने पर थाना प्रभारी व एसआई किये गये सम्मानित

  • पासा रिसोर्स कंपनी 30 टन लोहे के सरिया चोरी का किया था खुलासा
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित पासा रिसोर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में 30 टन लोहा का सरिया चोरी मामले का खुलासा करने वाले आदित्यपुर थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह और अनुसंधानकर्ता संतोष कुमार सेन को शनिवार को सम्मानित किया गया. आदित्यपुर थाना की पुलिस ने विगत दिनों कंपनी से 30 टन लोहे का सरिया चोरी करने के आरोपियों को गिरफ्तार किया था. सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एसिया अध्यक्ष इंदर अग्रवाल, थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह व सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार सेन, कंपनी के सीईओ जयदीप सिंह मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :  रांची">https://lagatar.in/new-executive-lounge-inaugurated-at-ranchi-airport/">रांची

एयरपोर्ट में नये एक्जीक्यूटिव लाउंज का शुभारंभ
प्रबंधन द्वारा आदित्यपुर थाना प्रभारी व अनुसंधानकर्ता को सम्मानित करते हुए आभार जताया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि इन्दर अग्रवाल ने आदित्यपुर पुलिस के प्रति आभार जताते हुए कहा कि औद्योगिक क्षेत्र की इकाइयां “ट्रिपल एस” फॉर्मूले को अपनाकर कंपनियों में होने वाले चोरी और अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगा सकती है. थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह ने कहा कि घटना के उद्भेदन होने पर पुलिस को तारीफ मिलती है, जबकि घटना लंबित रहने पर ताने भी मिलते हैं. तारीफ से मनोबल बढ़ता है और ताने मनोबल को गिराती है. बावजूद इसके पुलिस अपने कार्य से पीछे नहीं हटती है. इसे भी पढ़ें :  राज्यपाल">https://lagatar.in/governor-gangwar-met-the-union-defense-minister/">राज्यपाल

गंगवार ने केंद्रीय रक्षा मंत्री से की मुलाकात
इस दौरान कंपनी के सीईओ जयदीप सिंह ने घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि ट्रांसपोर्टरों को फर्जी ऐप से माल बुक किए जाने के प्रति सावधान रहना चाहिए. कार्यक्रम में प्लांट हेड ओमप्रकाश प्रधान, कंपनी प्रशासनिक अधिकारी हनुमान चौधरी, लाइज़िंग ऑफिसर जोगिंदर सिंह, सोनाली ट्रांसपोर्ट के निकेश चौधरी, कंपनी अधिकारी नवीन कुमार, जया दुबे आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :  फलस्तीन">https://lagatar.in/israels-air-strike-on-school-in-palestines-gaza-city-more-than-100-people-killed/">फलस्तीन

की गाजा सिटी में स्कूल पर इजराइल की एयर स्ट्राइक, 100 से अधिक लोग मारे गये
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही