Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : 24 लाइसेंसी व 5 गैर लाइसेंसी पूजा कमेटियों संग थाना प्रभारी ने की बैठक

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर में कोरोना काल के बाद नवरात्रि मेले पर पूर्व की भांति गेदरिंग और भक्तों की टोली जुटेगी. जिसे शांतिपूर्ण तरीके से संयमित और संरक्षित रखने के लिए शुक्रवार की शाम आदित्यपुर थाना में थाना प्रभारी राजन कुमार ने 24 लाइसेंसी और 5 गैर लाइसेंसी दुर्गा पूजा कमेटियों संग बैठक कर रणनीति बनाई. बैठक में जयराम यूथ स्पोर्टिंग क्लब के मुख्य संरक्षक पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह भी शामिल हुए. उन्होंने अपने पंडाल के आसपास होने वाली भारी भीड़ को लेकर सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था से थाना प्रभारी को अवगत कराया. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-police-arrested-the-accused-husband-who-was-absconding-after-killing-his-wife-sent-to-jail/">चक्रधरपुर

: पत्नी की हत्या कर फरार चल रहे आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

28 सितम्बर को डीसी की अध्यक्षता में होगी बैठक

उन्होंने बताया कि उनकी कमेटी द्वारा मुख्य मार्ग पर चलंत महिला टॉयलेट, पानी टैंकर, 3 फायर ब्रिगेड का वाहन, 3 एम्बुलेंस और वाहनों को संरक्षित करने के लिए 30 वोलेंटियर्स को सड़कों पर उतारेंगे. वहीं थाना प्रभारी ने कहा कि मेले के दौरान वाहनों की होनेवाली भीड़ को संयमित करने के लिए स्थानीय प्रशासन ने ऑर्बिट कैम्पस, जेपी उद्यान और आशियाना में पार्किंग की व्यवस्था करवा रही है. थाना प्रभारी ने सभी पंडालों में अनिवार्य रूप से थाना प्रभारी, एसडीपीओ और एसपी के साथ फायर ब्रिगेड का मोबाइल नंबर फ्लैश करने का निर्देश दिया. वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि 28 सितंबर को केंद्रीय शांति समिति की बैठक डीसी की अध्यक्षता में रखी गई है जिसमें सभी पंडाल आयोजकों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना है और वहां मिले निर्देशों का भी अक्षरशः पालन करना है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही