Search

 
 
 

आदित्यपुर : थाना रोड व फुटपाथी दुकान होंगे व्यवस्थित, सीसीटीवी कैमरे होंगे दुरुस्त

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर थाना रोड और जियाडा के पीछे फुटपाथ पर सजने वाले मछली, मीट व मुर्गा दुकान के साथ सब्जी भाजी के दुकान को व्यवस्थित करने मंगलवार को थाना प्रभारी राजन कुमार सड़क पर उतरे. उन्होंने बताया कि थाना रोड और जियाडा के पीछे के फुटपाथी दुकानों को एसपी आनंद प्रकाश के दिशा निर्देश पर व्यवस्थित किया जा रहा है.जबकि एंटी क्राइम चेकिंग भी लगातार चलाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-two-day-sports-competition-organized-in-gajidih-village/">चक्रधरपुर

: गाजीडीह गांव में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

दुकानदारों को सड़क पर दुकान नहीं सजाने की चेतावनी दी गई

उन्होंने बताया कि एसपी साहब ने इसके साथ ही चौक चौराहे पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरे को भी दुरुस्त करने का निर्देश दिया है.  जो सीसीटीवी कैमरे ठीक हैं उसे दुरुस्त किया जा रहा है. जो कैमरे खराब हो गए हैं उसे रिप्लेस भी किया जाएगा.  फुटपाथी दुकानदार सड़क पर आगे निकालकर दुकान सजा दे रहे हैं जिससे आम लोगो को परेशानी हो रही है. वहीं उन्होंने कहा कि थाना रोड के शौचालय के करीब स्थायी रूप से पूजा दुकान को हटाने की कार्रवाई की जाएगी चूंकि वहां महिलाओं को शौचालय आने जाने में परेशानी होती है. सभी दुकानदारों को सड़क पर दुकान नहीं सजाने की चेतावनी देते हुए दुकानों को पीछे करवा दिया है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-120th-birth-anniversary-of-jaipal-singh-munda-celebrated-at-karandih-adivasi-bhawan/">जमशेदपुर

: करनडीह आदिवासी भवन में मनायी गई जयपाल सिंह मुंडा की 120 वीं जयंती
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही