Search

 
 
 

आदित्यपुर : कन्हैया सिंह हत्याकांड में उनकी बड़ी बेटी को पुलिस ने लिया हिरासत में

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : ईचागढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह के साले कन्हैया सिंह की हत्या मामले में बुधवार की सुबह कन्हैया सिंह के पैतृक गांव में सरायकेला में एसडीपीओ हरविंदर सिंह ने छापेमारी की. वहां से मृतक कन्हैया सिंह की बड़ी बेटी अपर्णा सिंह को हिरासत में लेकर सरायकेला लाई है. यहां उसे गुप्त स्थान पर रख कर पूछताछ की जा रही है. इस बात की पुष्टि समस्तीपुर जिले के सिंधिया पुलिस स्टेशन के प्रभारी भुवन कुमार ने की है. उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस के साथ सरायकेला पुलिस टीम दिवंगत कन्हैया सिंह के आवास पर गई. वहां कन्हैया सिंह की पुत्री अपर्णा सिंह को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई है. पुलिस बल के साथ अपर्णा एवं परिवार के अन्य सदस्य भी यहां लाए गए हैं. वैसे अब तक सरायकेला पुलिस केवल पूछताछ तक ही सिमटी हुई है. हत्याकांड का खुलासा नहीं कर रही है. बुधवार से कयास लगाया जा रहा है कि सरायकेला पुलिस इस चर्चित हत्याकांड का खुलासा गुरुवार को करने वाली है. समस्तीपुर जिले के सिंधिया थाना प्रभारी भुवन कुमार ने बताया कि इस कांड के जांच में सहयोग करने के लिए अपर्णा और उसके परिवार को यहां से ले जाया गया है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-outsourcing-agency-superstar-only-got-another-chance-for-man-power-supply-in-kolhan-university/">चाईबासा

: कोल्हान विवि में मैन पावर सप्लाई के लिए आउटसोर्सिंग एजेंसी सुपरस्टार को ही मिला दोबारा मौका

30 जून को पूर्व विधायक अरविंद सिंह के साले की हुई थी हत्या

बता दें कि 30 जून को अपराधियों ने ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह के साले कन्हैया सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी. उस समय अपराधियों की संख्या तीन बतायी गई थी. करीब 10 बजे रात में कन्हैया सिंह अपने हरिओम नगर रोड नंबर पांच स्थित मकान के पास पहुंचे ही थे कि पहले से घात लगाए तीनों अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी थी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई थी. घटना के बाद पूरा परिवार श्राद्धकर्म करने के लिए पैतृक गांव आ गया था. इस बीच गुरुवार को झारखंड पुलिस के सिंधिया पहुंचने और अपर्णा को अपने साथ ले जाने के मामले से लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चा तेज हो गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही