Search

 
 
 

आदित्यपुर : सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, बची जान

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर पुलिस की गश्ती दल ने गुरुवार की सुबह ईमली चौक स्थित हाई मास्ट लाइट के समीप बेहोश पड़े व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई है. बेहोश पड़े अज्ञात व्यक्ति की पहचान विनय तांती के रूप में हुई है जो आदित्यपुर बस्ती एफ रोड़ का रहनेवाला बताया जा रहा है. बता दें कि जिस जगह वह बेहोश मिला उसी जगह उनकी बाइक मिली है. जिसकी संख्या जेएच 05 एबी 2186 है जो ब्लू रंग का पैशन प्रो है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-5-nss-volunteers-of-kolhan-university-leave-for-adventure-camp/">चाईबासा

: कोल्हान विवि के 5 एनएसएस वॉलिंटियर्स साहसिक शिविर के लिए रवाना
पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार विनय तांती के सर पर चोट आने से उनकी हालत गंभीर है. घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था. घायल व्यक्ति की गश्ती दल के पुलिस अधिकारी मक़शुद अहमद ने गंभीर हालत को देख उसे गम्हरिया सदर अस्पताल भिजवाया है और विनय तांती के घायल होने की सूचना उनके परिजनों को भिजवा दी है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही