Search

 
 
 

आदित्यपुर : अवैध बालू ले जा रहे हाइवा चालक को आज पुलिस भेजेगी जेल

 
Aadityapur (Sanjeev Mehta) : अवैध बालू लदे हाइवा के साथ पकड़ाया चालक गुरबा सिंह मुंडा को कांड्रा पुलिस मंगलवार को जेल भेजेगी. बता दें कि रविवार को कांड्रा पुलिस ने गश्ती के दौरान अवैध बालू लदा एक हाइवा जब्त कर उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया था. इस मामले में सीओ मनोज कुमार के बयान पर वाहन मालिक व चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी. उसके बाद मंगलवार की सुबह चालक को जेल भेजेगी. कांड्रा पुलिस ने रविवार की रात सघन छापेमारी के दौरान अवैध बालू खनन कर आपूर्ति के लिए ले जा रहे एक हाइवा (एसके 01 डी 2792) को जब्त किया था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-annual-festival-of-spark-satrang-12-inaugurated-at-karim-city-college/">जमशेदपुर

: करीम सिटी कॉलेज में ‘स्पार्क’ के वार्षिक महोत्सव ‘सतरंग-12’ का हुआ शुभारंभ
थाना प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद महतो ने बताया कि राज्य में बालू उठाव व खनन पूर्ण रूपेण प्रतिबंधित है. इसके बावजूद चोरी छिपे बालू माफिया खनन कर इसे 4 गुना अधिक कीमतों पर बेचने का धंधा कर रहे हैं. रविवार की रात जब वे गश्ती पर थे तो उन्हें एक हाइवा बालू ले जाते मिला, पूछताछ करने व कागजात मांगे जाने पर वह कागजात नहीं दिखा पाया. उन्होंने बताया कि गम्हरिया, आदित्यपुर और कांड्रा थाना क्षेत्र में बालू माफिया सक्रिय हैं और रात के अंधेरे में इस कृत्य को अंजाम देते रहते हैं, कुछ दिन पूर्व गम्हरिया पुलिस भी अवैध बालू खनन के विरूद्ध अभियान चलाकर कई वाहनों को जब्त किया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही