Search

 
 
 

अदित्यपुर : एटीएम लूट की घटना को विफल करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : एटीएम लूट का प्रयास करने के मामले में गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया. थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि घटना से पूर्व दो घंटे तक तीनों अभियुक्त बाइक से रेकी कर एटीएम लूटने घुसे थे. घटना को अंजाम देने से पहले ही पीसीआर की टीम ने खदेड़ कर पकड़ लिया. लुटेरे एटीएम को खोल चुके थे. तीनों को टाइगर मोबाइल के जवानों के सहयोग से घेरकर पकड़ा गया. इस घटना में जाबांजी दिखाने के लिए हवलदार सुरेंद्र यादव, सिपाही मोहन भेंगरा और चालक हरिशयचंद्र तिरिया को एक-एक हजार का रिवार्ड थाना प्रभारी ने दिया है. साथ ही प्रशस्ति पत्र देने के लिए अनुशंसा की हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-a-case-was-executed-in-the-program-of-meeting-of-mind/">चाईबासा

: मन का मिलन कार्यक्रम में एक मामले का हुआ निष्पादन

एटीएम की सुरक्षा के लिए दिए गए निर्देश

गिरफ्तार आरोपियों में आरआईटी थाना क्षेत्र का रंजीत झा व परमजीत सिंह और आदित्यपुर एस टाइप का दीपक सिंह है, पुलिस ने तीनों को जेल भेजा गया है. एटीएम में करीब 10 लाख रुपये मौजूद थे जो पुलिस की तत्परता के कारण लूटने से बच गए. बता दें कि टाटा कांड्रा मुख्य मार्ग पर स्थित आशियाना चौक के शिवरंजनी कॉम्प्लेक्स में लगे एचडीएफसी बैंक के एटीएम को शुक्रवार की देर रात लूटने का प्रयास किया गया था. अदित्यपुर थाना प्रभारी को इसकी सूचना मिली जिसके बाद वे पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर तीनों लुटेरों को दबोच लिया. एटीएम में सिक्योरिटी गार्ड नहीं होने पर थाना प्रभारी ने कड़ी आपत्ति जताई है. उन्होंने बताया कि बैंकों के अधिकारियों के साथ बैठक कर एटीएम की सुरक्षा के लिए निर्देश दिए गए हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही